लाइव न्यूज़ :

पार्टी करके लौट रहे युवकों की कार टैंकर में घुसी, 6 की मौत, मारे गए लोगों की उम्र 18 से 28 साल के बीच

By मुकेश मिश्रा | Updated: February 23, 2021 21:18 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की विकरालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार सभी छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी के मुताबिक, वे इंदौर के ही रहने वाले थे और बाहरी मांगलिया क्षेत्र से शहर की ओर आ रहे थे।सभी छह शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय भेजा गया है।पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रहे हैं।

इंदौरः इंदौर में तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ईंधन टैंकर से जा भिड़ने के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए लोगों की उम्र 18 से 28 साल के बीच थी।

सभी लोग पार्टी करके घर लौट रहे थे। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रैंकर के पीछे लगे स्टेपनी टूटकर दूर जा गिरी। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षातिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रैंकर चालक फरार हो गया। सभी युवक इन्दौर के ही रहने वाले थे। मृतकों में एक रशिया में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था।

लसुडिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात 2 बजे के करीब की है। स्विप्ट कार (एमपी 09-ड्ब्ल्यूसी-4736) में कुछ युवक देवास की तरफ से शहर की ओर आ रहे थे। तभी तलावली चांदा के पास भारत पेट्रोल पम्प के बाहर सड़क पर खडे़ एक ट्रैंकर में जा घुसे।

टक्कर की आवाज सुनकर पेट्रोल पम्प तथा आस-पास के लोग भाग के मौके पर पहुंचे, तो कार के अन्दर का दृश्य देखकर हिल गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके अन्दर सवार युवकों में से किसी का सिर कई हिस्सों में बंट गया था तो किसी का पेट फट गया था।

ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक स्ट्रेयरिंग के बीच में फंसा हुआ था। तत्काल लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकलने की कोशिश शुरू की। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार लोगों को बाहर निकला, जिनमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो लोग की साँसे चल रही थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी।

मृतकों की पहचान सोनू जाट (22), सुमित यादव (30), ऋषि पंवार (19), डिम्पल (28), सूरज जाट (25) और चन्द्रभान रघुवंशी (23) के रुप में हुई है। इस हादसे में मारे गए डिम्पल और सूरज चचेरे भाई है। ये सभी रात 11 बजे पार्टी मनाने के लिए निकले थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमध्य प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा