लाइव न्यूज़ :

Indore school student: मां स्कूल जा रही हूं!, 13 साल की छात्रा ने रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, बैग से क्या मिला?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2024 14:21 IST

Indore school student: लड़की कक्षा सात में पढ़ती थी और घर से यूनिफॉर्म पहनकर अपने विद्यालय जाने के लिए निकली थी।

Open in App
ठळक मुद्देIndore school student: छात्रा के पिता उसे विद्यालय की बस तक छोड़ने आए थे। Indore school student: बस आने से पहले उसके पिता घर लौट गए थे। Indore school student: इमारत की लिफ्ट में सवार हुई और 14वीं मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी।

Indore school student: मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने घर से विद्यालय के लिए निकली 13 साल की छात्रा ने एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 13 वर्षीय लड़की ने लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी और नीचे गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह लड़की कक्षा सात में पढ़ती थी और घर से यूनिफॉर्म पहनकर अपने विद्यालय जाने के लिए निकली थी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया, "छात्रा के पिता उसे विद्यालय की बस तक छोड़ने आए थे। बस आने से पहले उसके पिता घर लौट गए थे। पिता के लौटते ही वह रिहायशी इमारत की लिफ्ट में सवार हुई और 14वीं मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी।"

उन्होंने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज देखने पर मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है, हालांकि लड़की के इस कदम का कारण अभी पता नहीं चल सका है। सिंह ने बताया, "छात्रा के कपड़ों और उसके विद्यालय के बैग से कोई पत्र नहीं मिला है। हम उसकी मौत के मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा