लाइव न्यूज़ :

गाड़ी पर लगा स्क्रैच तो बिजनेसमैन ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, अजन्मे बच्चे की हुई मौत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 7, 2018 09:46 IST

अजय गौतम 5 साल से इंदौर के वृंदावन धाम अपार्टमेंट के बिल्डिंग में चौकीदार है। इसी बिल्डिंग के रहने वाले मुकेश वाधवानी की कार में हाल ही में उससे स्कैच लगा था। जिससे मुकेश बौखला गया था।

Open in App

इंदौर, 7 सितंबर :  इंसानियत को शर्मसार करने वाली इंदौर की एक घटना सामने आई है। कार में स्क्रेच आने पर एक व्यक्ति ने पीड़िता और उसके पति के साथ मारपीट की है। इतना ही नहीं गर्भवती महिला के पेट में लात भी मारी जिससे उसके बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई है।

पीड़िता के मुताबिक उसका पति अजय गौतम 5 साल से इंदौर के वृंदावन धाम अपार्टमेंट के बिल्डिंग में चौकीदार है। इसी बिल्डिंग के रहने वाले मुकेश वाधवानी की कार में हाल ही में उससे स्कैच लगा था। जिससे मुकेश बौखला गया था। उसने उसके पति को रात में 10 बजे ये कहकर घर आने को कहा कि उसके घर बिजली नहीं आ रही है। 

हांलाकि  पावर चैक में सब ठीक था लेकिन फिर भी बुलाने पर जब वो वहां गया तो मुकेश ने स्क्रैच की बात को लेकर उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। जिसके बाद बड़ी ही मुश्किलों से आस पास के लोगों ने मामले को शांत करवाया। लेकिन रविवार की ही रात बिजनेसमैन मुकेश व दीपक चावला अपने भाई अक्कू और बंटी मोटवानी के साथ रात करीब पौने दो बजे के दरमियान घर में घुसे और पति को बिस्तर पर ही मारना शुरू कर दिया। मेरी नींद खुली तो मुझे भी धक्का  दे दिया। 

ऐसे में जब पति को बेरहमी से पीटता देख पीड़िता ने बचाने की कोशिश की तो उसके पेट में मुकेश ने एक लात मारी फिर दीपक ने पति को लात मारी तो आगे होने से मुझे उसकी भी लात लगी। ऐसे में अपनी जान बचाने के लिए पीड़िता पति बाहर भागा तो सभी ने उसको बाहर दौड़ाकर भी पीटा। दरअसल महिला गर्भवती थी ऐसे में इस विवाद से उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया और फूल टाइम होने से मेरी तबीयत बिगड़ गई थी। 

बाद में डॉक्टरों ने हमारे बच्चे के जीवित न होने की जानकारी देकर हमारी खुशियां ही काफूर कर दी। घटना के वक्त मेरी साढ़े चार साल की बेटी लक्ष्मी भी मौजूद थी। पेट नें लात लगने के कारण को भी बच्चे के गर्भ में ही हो गई है। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद  पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 316 और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई