इंदौर: मारुति नगर में चाकूबाजी में घायल नाबालिग गणेश की मौत

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 24, 2025 18:26 IST2025-07-24T18:25:57+5:302025-07-24T18:26:46+5:30

गंभीर चोट लगने पर पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Indore Minor Ganesh injured in Maruti Nagar stabbing case dies | इंदौर: मारुति नगर में चाकूबाजी में घायल नाबालिग गणेश की मौत

सांकेतिक फोटो

Highlights घटना आठ दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की रंजिश का नतीजा है।मारुति नगर समेत चंदन नगर थाना क्षेत्र को अपराध की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र के मारुति नगर में आठ दिन पहले हुए विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना में घायल नाबालिग की गुरुवार सुबह मौत हो गई। मृतक का नाम गणेश (16) पुत्र अभय सिंह नायक बताया गया है। जानकारी के अनुसार, गणेश पर बुधवार रात अभिषेक डाबर और उसका एक अन्य नाबालिग साथी चाकू से हमला कर गए। यह हमला उस समय हुआ जब वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। गंभीर चोट लगने पर पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना आठ दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की रंजिश का नतीजा है। चंदन नगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। मारुति नगर समेत चंदन नगर थाना क्षेत्र को अपराध की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

हाल के महीनों में यहाँ चाकूबाजी और सम्बंधित हिंसक घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इसके अलावा, बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए इलाके में गश्त और तलाशी अभियान भी तेज कर दिए गए हैं। यह मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है और जांच में जुटी पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब होने की उम्मीद कर रही है।

Web Title: Indore Minor Ganesh injured in Maruti Nagar stabbing case dies

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे