लाइव न्यूज़ :

Indore: भयावह कांड?, कोरोना वायरस संक्रमण से उबरी 37 वर्षीय महिला से सामूहिक रेप!, आरोपी दीपक चौहान को उम्रकैद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2024 20:21 IST

Indore: अपर सत्र न्यायाधीश जयदीप सिंह ने दीपक चौहान (22) को भारतीय दंड विधान की धारा 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत आठ नवंबर को दोषी करार दिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्दे जुर्म साबित करने के लिए अदालत में 14 गवाह पेश किए थे। लसूड़िया थाना क्षेत्र में 14 मई 2021 को 37 वर्षीय महिला के घर में घुसे थे।महिला से 50,000 रुपये, दो मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिया था।

Indore: इंदौर में लूट की वारदात के दौरान एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म में शामिल 22 वर्षीय व्यक्ति को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अभियोजन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश जयदीप सिंह ने दीपक चौहान (22) को भारतीय दंड विधान की धारा 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत आठ नवंबर को दोषी करार दिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त लोक अभियोजक लतिका जमरा ने चौहान पर जुर्म साबित करने के लिए अदालत में 14 गवाह पेश किए थे। अधिकारी ने बताया कि चौहान और उसके दो नाबालिग साथी लसूड़िया थाना क्षेत्र में 14 मई 2021 को 37 वर्षीय महिला के घर में घुसे थे।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने चाकू, कैंची और कटर के दम पर महिला से 50,000 रुपये, दो मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिया था। अधिकारी ने बताया कि लूट के दौरान तीनों लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया था और धमकी दी थी कि अगर उसने किसी भी व्यक्ति को आपबीती सुनाई, तो वे उसे जान से मार डालेंगे।

अधिकारी ने बताया कि इस वारदात के कुछ ही दिन पहले महिला कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरी थी और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर पर आराम कर रही थी। उन्होंने बताया कि वारदात के दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ बाल न्यायालय में सुनवाई जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरMadhya Pradeshकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली