लाइव न्यूज़ :

इंदौर हनीट्रैप केस: आरोपी के अखबार का दफ्तर जमींदोज, 7 दिन में दो बंगले, नाइट क्लब, होटल और रेस्तरां भी ढहाया गया

By भाषा | Updated: December 11, 2019 10:30 IST

इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि शहर के प्रेस कॉम्प्लेक्स में जितेंद्र सोनी के सांध्य दैनिक "संझा लोकस्वामी" का 2,500 वर्ग फुट से ज्यादा क्षेत्रफल पर "अवैध रूप से बना" दफ्तर जमींदोज कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसांध्य दैनिक का दफ्तर शहरी निकाय ने बुधवार को ढहा दिया। यह अखबार सूबे के कुख्यात हनी ट्रैप मामले की सनसनीखेज खबरें छापने के बाद चर्चा में चल रहा था। शहर में सोनी के दो बंगले, नाइट क्लब, होटल और रेस्तरां के अन्य अवैध निर्माण भी गुजरे सात दिन में हटा दिये गये हैं।

मध्यप्रदेश के इंदौर में मानव तस्करी समेत कई आपराधिक मामलों में पिछले 12 दिन से फरार चल रहे स्थानीय कारोबारी की अवैध सम्पत्तियों के खिलाफ जारी मुहिम में यहां उसके सांध्य दैनिक का दफ्तर शहरी निकाय ने बुधवार को ढहा दिया। यह अखबार सूबे के कुख्यात हनी ट्रैप मामले की सनसनीखेज खबरें छापने के बाद चर्चा में चल रहा था।

इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के आयुक्त आशीष सिंह ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि शहर के प्रेस कॉम्प्लेक्स में जितेंद्र सोनी के सांध्य दैनिक "संझा लोकस्वामी" का 2,500 वर्ग फुट से ज्यादा क्षेत्रफल पर "अवैध रूप से बना" दफ्तर जमींदोज कर दिया गया।

उन्होंने बताया, "इस दफ्तर के निर्माण के लिये आईएमसी से कोई अनुमति नहीं ली गयी थी। इस बारे में शिकायत मिलने पर हमने दफ्तर के मालिक के नाम सात दिन पहले नोटिस जारी किया था। लेकिन न तो इस नोटिस का जवाब दिया गया, न ही इस दफ्तर के निर्माण की अनुमति के दस्तावेज पेश किये गये।"

आईएमसी आयुक्त ने बताया कि गड़बड़ियों की अलग-अलग शिकायतें सही पाये जाने पर शहर में सोनी के दो बंगले, नाइट क्लब, होटल और रेस्तरां के अन्य अवैध निर्माण भी गुजरे सात दिन में हटा दिये गये हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोनी को मानव तस्करी समेत 30 से ज्यादा आपराधिक मामलों में कथित भूमिका के लिये ढूंढा जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी पर 30,000 रुपये का इनाम घोषित है। सोनी संझा लोकस्वामी के मालिक और प्रधान संपादक भी हैं। यह अखबार प्रदेश के कुख्यात हनी ट्रैप मामले में फंसे राजनेताओं और नौकरशाही से जुड़े रसूखदार लोगों से कथित रूप से संबंधित ऑडियो-वीडियो पर आधारित खबरें पिछले कई दिनों से प्रकाशित और प्रसारित कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हनी ट्रैप मामले के शिकायतकर्ता और इंदौर नगर निगम के निलंबित अधीक्षण इंजीनियर हरभजन सिंह (60) ने इस हाई प्रोफाइल सेक्स कांड को लेकर सांध्य दैनिक में अपने बारे में 29 नवम्बर को छपी खबर पर आपत्ति जतायी थी। इसके साथ ही, सोनी के खिलाफ आईटी एक्ट के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

इसके बाद 30 नवंबर की रात से सोनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शुरुआत की गयी थी। हनी ट्रैप गिरोह की पांच महिलाओं और उनके ड्राइवर को भोपाल और इंदौर से सितंबर में गिरफ्तार किया गया था। गिरोह खुफिया कैमरों से अंतरंग पलों के वीडियो बनाकर अपने "शिकारों" को इस आपत्तिजनक सामग्री के बूते ब्लैकमेल करता था।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास