Indore: 15 वर्षीय लड़की से दोस्त कर रहे थे सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाने के आरोप में नाबालिग समेत दो अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2024 17:56 IST2024-11-14T17:55:36+5:302024-11-14T17:56:40+5:30

Indore: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीणा ने बताया कि लड़की की अपने एक पुरुष मित्र के साथ अनबन हो गई थी।

Indore Gang rape 15 year old girl, two including minor arrested for making video madhya pradesh | Indore: 15 वर्षीय लड़की से दोस्त कर रहे थे सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाने के आरोप में नाबालिग समेत दो अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsलड़की दोनों लोगों को पहले से जानती थी।भरोसा करके उनके साथ चली गई।आरोपियों ने लड़की का वीडियो भी बनाया था। 

Indore:इंदौर में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करके उसका वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीणा ने बताया कि लड़की की अपने एक पुरुष मित्र के साथ अनबन हो गई थी।

उन्होंने बताया कि उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल नाबालिग लड़का और 19 वर्षीय युवक उसके पुरुष मित्र के दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी चार नवंबर को लड़की को यह झांसा देकर अपने साथ मल्हारगंज थाना क्षेत्र के एक कमरे में ले गए कि वे उसके पुरुष मित्र के साथ उसकी दोबारा दोस्ती करा देंगे।

मीणा ने बताया कि लड़की दोनों लोगों को पहले से जानती थी, इसलिए वह भरोसा करके उनके साथ चली गई। डीसीपी ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने पीड़ित लड़की के बयान के हवाले से बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने लड़की का वीडियो भी बनाया था। 

Web Title: Indore Gang rape 15 year old girl, two including minor arrested for making video madhya pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे