लाइव न्यूज़ :

इंदौरः चार साल की बच्ची के साथ 12 वर्ष के लड़के ने किया दुष्कर्म, पीड़ित बच्ची के परिवार को धमकाया, चॉकलेट झांसे में आई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2022 21:13 IST

अधिकारी ने बताया कि 12 वर्षीय लड़के द्वारा चार साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म की घटना बाणगंगा क्षेत्र में रविवार को सामने आई। उन्होंने बताया कि एक ही मोहल्ले में रहने के कारण बच्ची इस लड़के को जानती थी और वह चॉकलेट के झांसे में आकर उसके साथ उसके घर चली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदुष्कर्म की घटना की पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। नाबालिग लड़के और उसके पिता के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है।आपराधिक धमकी देने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया गया है।

इंदौरः इंदौर में चार साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में 12 वर्ष के लड़के को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि नाबालिग बालक के पिता को पीड़ित बच्ची के परिवार को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

अधिकारी ने बताया कि 12 वर्षीय लड़के द्वारा चार साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म की घटना बाणगंगा क्षेत्र में रविवार को सामने आई। उन्होंने बताया कि एक ही मोहल्ले में रहने के कारण बच्ची इस लड़के को जानती थी और वह चॉकलेट के झांसे में आकर उसके साथ उसके घर चली गई थी।

उनके अनुसार नाबलिग लड़के के पिता पर आरोप है कि उसने पीड़ित बच्ची के परिजनों को धमकी दी कि अगर उन्होंने दुष्कर्म की घटना की पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश रघुवंशी ने बताया,‘‘पीड़ित बच्ची के परिजनों के पुलिस थाने पहुंचने पर हमने नाबालिग लड़के और उसके पिता के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है।’’

उन्होंने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़के को बाल सुधार गृह भेजा गया है और आपराधिक धमकी देने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। रघुवंशी ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली