लाइव न्यूज़ :

Indore Crime News: दो पुलिसवालों ने लूटे 14 लाख रुपए, थाने में ही वर्दी उतरवा कर गिरफ्तार किया

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 28, 2023 14:49 IST

Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर का मामला है. आरोपी पुलिस जवानों से वरिष्ठ अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की तो अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Open in App
ठळक मुद्देरिमांड लेकर लूटी गई राशि जब्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी. प्रकरण दर्ज कर थाने में ही वर्दी उतरवा कर गिरफ्तार किया कर लिया गया.

Indore Crime News: इंदौर में दो पुलिस वालों को लाखों की लूट मामले में गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से अभी लूट की राशि बरामद नहीं हुई है. रिमांड लेकर लूटी गई राशि जब्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी. दोनों को बर्खास्त करने की विभागी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

मामला चंदननगर थाना क्षेत्र का है. बताया जाता है कि 23 दिसंबर को स्कीम नंबर 51 में रहने वाले कारोबारी अंकित जैन ने शिकायत दर्जा कराई थी कि अहमदाबाद जाने वाली बस (एचआर 11 डी 5686) से एक पार्सल भेजा था, लेकिन पार्सल डिलीवर नहीं हुआ. इस शिकायत पर हेराफेरी का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी.

पार्सल में 14 लाख रुपए थे. बस चालाक को थाने ला कर जब पूछताछ की गयी तो मालूम चला कि बस चालक नरेंद्र तिवारी से यह पार्सल थाना में ही पदस्थ आरक्षक दीपक यादव और योगेश चौहान ने थाणे ले जाकर जांच करने के नाम पर साथ ले गए थे.

जैसे ही इस मामले की जांच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लगी उन्होंने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बस चालाक नरेंद्र तिवारी को थाने बुलाया और थाणे के सभी सिपाहियों को लाइन में खड़ा कर उनकी शिनाख्त कराई. चालाक ने दोनों पुलिसवालों को पहचान लिया.

बस चालाक की पहचान के बाद एक महिला यात्री से भी दोनों पुलिस वालों की पहचान कराई गयी. महिला यात्री ने भी उन दोनों पुलिसवालों को पहचान लिया और बताया की करीब  20 मिनट तक दोनों ने बस की तलाशी ली थी. दोनों आरोपी पुलिस जवानों से जब वरिष्ठ अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

दोनों के खिलाफ लूट की धारा में प्रकरण दर्ज कर थाने में ही उनकी वर्दी उतरवा कर गिरफ्तार किया कर लिया गया. कोर्ट से रिमांड लेकर उनसे लूटी गयी राशि जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है. वही विभागी जांच भी शुरू कर दी गयी है. जिसके बाद उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली