लाइव न्यूज़ :

Indore Crime News: चौथी कक्षा छात्र के पैर पर तीन सहपाठियों ने ‘राउंडर’ से 108 बार किया वार, बाल कल्याण समिति ने पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2023 14:18 IST

Indore Crime News: घटना का संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने सोमवार को पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब की।

Open in App
ठळक मुद्देसीडब्ल्यूसी की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सहपाठियों ने ‘‘राउंडर’’ से कथित तौर पर 108 वार किए।पता लगाएगी कि क्या बच्चे हिंसक दृश्यों वाले वीडियो गेम खेलते हैं?

Indore Crime News: इंदौर के एक निजी विद्यालय में झगड़े के दौरान चौथी कक्षा के छात्र के पैर पर उसके तीन सहपाठियों द्वारा ज्यामिति की पढ़ाई में इस्तेमाल होने वाले उपकरण ‘‘राउंडर’’ से कथित तौर पर 108 वार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने सोमवार को पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब की।

सीडब्ल्यूसी की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल ने बताया कि उन्हें पता चला है कि एयरोड्रम थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में 24 नवंबर को हुए झगड़े के दौरान चौथी कक्षा के छात्र के पैर पर उसके सहपाठियों ने ‘‘राउंडर’’ से कथित तौर पर 108 वार किए। उन्होंने कहा, "यह मामला चौंकाने वाला है।

हमने पुलिस से इसकी जांच रिपोर्ट मांगी है ताकि पता लगाया जा सके कि इतनी कम उम्र के बच्चों के इस हिंसक बर्ताव की वजह क्या है?’’ पोरवाल ने कहा कि सीडब्ल्यूसी घटना से जुड़े सभी बच्चों और उनके परिजनों की काउंसलिंग भी करेगी और पता लगाएगी कि क्या बच्चे हिंसक दृश्यों वाले वीडियो गेम खेलते हैं?

पीड़ित बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि निजी विद्यालय में 24 नवंबर को दोपहर दो बजे के आस-पास उनके बेटे पर उसके तीन सहपाठियों ने "राउंडर" से 108 वार किए जिससे उसके शरीर पर गोदे जाने के निशान बन गए। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे बेटे ने घर आने पर आपबीती सुनाई।

मुझे अब तक पता नहीं चल सका है कि मेरे बेटे के साथ उसके सहपाठियों ने इतना हिंसक बर्ताव क्यों किया? विद्यालय प्रबंधन मुझे कक्षा के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध नहीं करा रहा है।’’ पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि उन्होंने एयरोड्रम पुलिस थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विवेक सिंह चौहान ने बताया कि इस शिकायत पर पीड़ित बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है। एसीपी ने कहा कि घटना से जुड़े सभी बच्चे 10 साल से कम उम्र के हैं और मामले में कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली