Indore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 20, 2026 10:25 IST2026-03-20T10:25:05+5:302026-03-20T10:25:29+5:30

Indore: थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Indore Crime Branch nabs graphics designer with 12.87 grams of MD drugs | Indore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

Indore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

Indore: क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार सुबह  गुलमर्ग कॉम्प्लेक्स, सपना संगीता के पास से सदर बाजार निवासी मोहम्मद अजीम को अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 12.87 ग्राम एमडी जब्त हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच टीम विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाशी ले रही थी। शहर के गुलमर्ग कॉम्प्लेक्स सपना संगीता के पास एक सुनसान जगह पर नीले-सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटर पर बैठे संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया, जो पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया।

टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रोका और पूछताछ की, तो उसने अपना नाम मोहम्मद अजीम, निवासी सदर बाजार इंदौर बताया। तलाशी में स्कूटर की डिक्की से पारदर्शी पन्नी में लिपटा 12.87 ग्राम एमडी बरामद हुआ। आरोपी मोहम्मद अजीम ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करता है और उसकी शिक्षा 12वीं कक्षा तक है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कबूल किया कि अवैध लाभ के लिए सस्ते दाम पर एमडी खरीदकर इंदौर में नशेड़ियों को ऊंचे दामों पर बेचता था। 

आरोपी के पास से 12.87 ग्राम एमडी के अलावा 1 मोबाइल फोन और 1 दोपहिया वाहन जब्त किया गया, जिसका कुल मूल्य 2.50 लाख रुपये है। थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस विवेचना जारी रखे हुए है और उसके आपूर्तिकर्ताओं व ग्राहकों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है, ताकि ड्रग तस्करी का नेटवर्क तोड़ा जा सके।

Web Title: Indore Crime Branch nabs graphics designer with 12.87 grams of MD drugs

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे