लाइव न्यूज़ :

इंदौरः 21 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के चरित्र पर शंका, आत्मदाह के लिए उकसाया, पुलिसकर्मी अरेस्ट, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2021 21:01 IST

पुलिस अधीक्षक महेश चंद्र जैन ने रविवार को बताया कि इंदौर की नर्सिंग छात्रा सारिका (21) का रायसेन में तैनात पुलिस आरक्षक जयप्रकाश बघेल (28) के साथ लम्बे समय से करीबी रिश्ता था।

Open in App
ठळक मुद्दे नर्सिंग छात्रा का किसी और व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है।केरोसीन उड़ेल कर आग लगा ली थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की एक अन्य महिला से शादी हो चुकी है।

इंदौरःमध्य प्रदेश के इंदौर में 21 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के चरित्र पर शंका कर उसे आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस के एक आरक्षक को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक विवाहित आरक्षक का नर्सिंग छात्रा से करीबी संबंध था और वह उसके चरित्र पर शंका के चलते उसे परेशान कर रहा था। पुलिस अधीक्षक महेश चंद्र जैन ने रविवार को बताया, ‘‘इंदौर की नर्सिंग छात्रा सारिका (21) का रायसेन में तैनात पुलिस आरक्षक जयप्रकाश बघेल (28) के साथ लम्बे समय से करीबी रिश्ता था।

लेकिन बघेल शंका करता था कि नर्सिंग छात्रा का किसी और व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है।’’ जैन ने बताया कि बघेल द्वारा चरित्र शंका की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर सारिका ने छत्रीपुरा क्षेत्र के एक मुर्गी पालन केंद्र में शुक्रवार शाम खुद पर केरोसीन उड़ेल कर आग लगा ली थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि नर्सिंग छात्रा को परेशान कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस आरक्षक को भारतीय दंड विधान की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की एक अन्य महिला से शादी हो चुकी है।

छत्रीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी पवन सिंघल ने बताया कि पुलिस आरक्षक और नर्सिंग छात्रा के बीच वॉट्सऐप पर हुई चैट से पता चला कि आरोपी द्वारा नर्सिंग छात्रा को चरित्र शंका के कारण परेशान किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि हाल ही में पुलिस आरक्षक इंदौर आया था और चरित्र शंका को लेकर उसका नर्सिंग छात्रा से विवाद भी हुआ था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा