लाइव न्यूज़ :

इंदौर: ऑटो रिक्शा चालक पर गोमांस की तस्करी का संदेह, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर आरोपी को किया पुलिस के हवाले

By भाषा | Updated: December 16, 2022 16:54 IST

मामले में पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने से पहले, बजरंग दल के कार्यकर्ता चंदन नगर पुलिस थाने पहुंचे थे और ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में एक ऑटो रिक्शा चालक को ‘‘गोमांस’’ की तस्करी के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन लोगों ने पीछा कर आरोपी को रंगे-हाथों पकड़ा है। यही नहीं उनका यह भी दावा है कि उन लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले किया है।

भोपाल: इंदौर में पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा चालक को शुक्रवार को गोमांस की तस्करी करने के संदेह में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी की पहचान कर उसका पीछा भी किया था और फिर उसकी पिटाई भी की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मास को जांच के लिए भेज दिया है। 

मामले में पुलिस ने क्या बोला है

मामले में बोलते हुए चंदन नगर पुलिस थाने के प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि भारतीय दंड विधान की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर उतावलेपन से गाड़ी चलाना) और मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओवैस के रूप में हुई है। 

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्स कार्रवाई की मांग की है

थाने प्रभारी ने बताया कि नजदीकी कस्बे महू के रहने वाले आरोपी के ऑटो रिक्शा से मांस की खेप बरामद हुई है और पता लगाने के लिए प्रयोगशाला में नमूने भेजे जा रहे हैं कि यह गोश्त किस जानवर का है। प्राथमिकी दर्ज होने से पहले, बजरंग दल के कार्यकर्ता चंदन नगर पुलिस थाने पहुंचे और ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया है। 

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीछा कर आरोपी की जमकर पिटाई की है

बजरंग दल की स्थानीय इकाई के संयोजक तन्नू शर्मा ने एक बयान में दावा किया कि ऑटो रिक्शा के जरिये गोमांस की तस्करी की जा रही थी और अनियंत्रित गति से दौड़ रहे तिपहिया वाहन ने सड़क पर कुछ गाड़ियों को टक्कर मारी थी। 

उन्होंने यह दावा भी किया कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना मिलने पर ऑटो रिक्शा का पीछा करके आरोपी को पकड़ा तथा उसकी पिटाई कर उसे चंदन नगर पुलिस के हवाले किया है। 

टॅग्स :क्राइमइंदौरPoliceबजरंग दल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये