लाइव न्यूज़ :

इंदौरः रामनवमी हवन के दौरान पुरातन बावड़ी की छत धंसने से 25 लोग गिरे, 11 की मौत, हादसे के बाद भगदड़ मची

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 30, 2023 16:37 IST

पुलिस और जिला प्रशासन ने तत्काल बावड़ी में गिरे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। 18 से अधिक लोगों को जीवित निकला गया है, जिनमे दो छोटी बच्चियां भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने यह जानकारी दी। महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी के ऊपर बनी छत ढहने से हादसा हुआ। मरने वालों में छः महिलाएं और एक पुरुष है।

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मंदिर में बृहस्पतिवार को रामनवमी के मौके पर आयोजित हवन के दौरान पुरातन बावड़ी की छत धंसने से कम से कम 25 लोग उसमें गिर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अब तक 11 शव निकाले गए हैं। 10 महिला और एक पुरुष की मौत हुई है। बावड़ी के पानी को निकाला जा रहा है।

शहर के पटेल नगर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी के ऊपर बनी छत ढहने से हादसा हुआ। हादसे के बाद वह भगदड़ मच गयी। पुलिस और जिला प्रशासन ने तत्काल बावड़ी में गिरे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। 18 से अधिक लोगों को जीवित निकला गया है, जिनमे दो छोटी बच्चियां भी शामिल है।

घायलों को इलाज के लिए एप्पल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही सात शव बाहर निकले गए है। अभी भी बचाव कार्य चल रहा है। बावडी के अन्दर कीचड़होने की वजह से कुछ शव अभी भी अन्दर होने की बात कही जा रही है। मरने वालों में 10 महिलाएं और एक पुरुष है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। बावड़ी की छत धंसने की खबर आने के बाद मंदिर के आस-पास उन चिंतित लोगों की भीड़ जुट गई, जिनके परिजन हादसे के वक्त मंदिर में मौजूद थे।

पटेल नगर रहवासी संघ के अध्यक्ष कांतिभाई पटेल ने इस बात पर नाराजगी जताई कि हादसे की सूचना दिए जाने के बाद भी मौके पर एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। रहवासियों ने बताया कि मंदिर पुरातन बावड़ी पर छत डालकर बनाया गया था।

इंदौर हादसे पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया, शिवराज से बात कर ली हालात की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में स्थित एक मंदिर में बृहस्पतिवार को रामनवमी के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पुरातन बावड़ी की छत धंसने की घटना पर दुख जताया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से बात कर हालात की जानकारी ली।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इंदौर में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और ताजा स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार तेजी से बचाव और राहत कार्य चला रही है। सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ मेरी प्रार्थना।’’ 

इस बीच, जिलाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में करीब 25 श्रद्धालु बावड़ी में गिर गए थे, जिनमें से 18 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया है और बचाव अभियान जारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन ऐसे सार्वजनिक स्थानों को चिन्हित करेगा, जहां इस तरह के हादसे होने की आशंका है।

वहां सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मीडिया से कहा, “हमने लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में पूरी ताकत लगा दी है। हम बाकी लोगों को भी जल्द बावड़ी से बाहर निकाल लेंगे।” ‍शिवराज ने कहा कि उन्होंने इंदौर के जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस हादसे को लेकर लगातार इंदौर जिला प्रशासन के संपर्क में है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceशिवराज सिंह चौहानइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज