लाइव न्यूज़ :

इंदौरः आईआईटी खड़गपुर के 19 वर्षीय छात्र ने घर में फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट में लिखा-‘आई क्विट’, पापा आप जिद्दी थे और मां मजबूर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 21, 2021 17:35 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे सार्थक विजयवत (19) का शव स्कीम नंबर 78 क्षेत्र के उसके घर की बाल्कनी में फांसी के फंदे पर बुधवार रात झूलता मिला।

Open in App
ठळक मुद्देएएसपी के मुताबिक विजयवत आईआईटी की ऑनलाइन कक्षाओं में अपने घर से शामिल हो रहा था। छात्र के पिता जयंत विजयवत राज्य सरकार के नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) में अतिरिक्त निदेशक हैं।एएसपी ने बताया कि आत्महत्या से पहले आईआईटी छात्र ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

इंदौरः भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के 19 वर्षीय छात्र ने अपने इंदौर स्थित घर में बुधवार रात कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह अवसाद के कारण उठाया गया कदम लगता है।

 

शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे सार्थक विजयवत (19) का शव स्कीम नंबर 78 क्षेत्र के उसके घर की बाल्कनी में फांसी के फंदे पर बुधवार रात झूलता मिला।

एएसपी के मुताबिक विजयवत आईआईटी की ऑनलाइन कक्षाओं में अपने घर से शामिल हो रहा था। उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने वाले आईआईटी छात्र के पिता जयंत विजयवत राज्य सरकार के नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) में अतिरिक्त निदेशक हैं।

एएसपी ने बताया कि आत्महत्या से पहले आईआईटी छात्र ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने ‘‘आई क्विट’’ लिखने के साथ अपनी पढ़ाई और परिवार के बारे में अलग-अलग बातें लिखकर निराशा का इजहार किया है।

उन्होंने बताया, ‘‘इस पत्र की जांच की जा रही है। पहली नजर में लगता है कि आईआईटी छात्र अवसाद से जूझ रहा था और इसी समस्या के चलते उसने आत्महत्या का कदम उठाया। उसकी आत्महत्या की वजह को लेकर विस्तृत तहकीकात की जा रही है।'' दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। मृतक सार्थक ने पापा को जिद्दी तो मां को मजबूर बताया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!