लाइव न्यूज़ :

इंदौरः बाल विवाह के बाद 16 वर्षीय लड़की ने मृत बच्ची को जन्म दिया, पुलिस ने पीड़िता के पति और कम उम्र में शादी कराने वाले ताऊ के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज किया, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2023 15:49 IST

इंदौर की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की शिकायत पर शहर के तेजाजी नगर पुलिस थाने में लड़की के पति और ताऊ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के स्थानीय संरक्षक और ताऊ ने उसका बाल विवाह कराया था जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी।अस्पताल में मृत बच्ची को जन्म दिया जिसका सिर विकसित नहीं हुआ था।नाबालिग लड़की और उसका पति काम के लिए कर्नाटक गए थे।

इंदौरः इंदौर में बाल विवाह के बाद 16 वर्षीय लड़की ने मृत बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस ने लड़की के पति और कम उम्र में उसकी शादी कराने वाले ताऊ के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की के स्थानीय संरक्षक और ताऊ ने उसका बाल विवाह कराया था जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी।

उन्होंने बताया कि इंदौर की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की शिकायत पर शहर के तेजाजी नगर पुलिस थाने में लड़की के पति और ताऊ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल ने बताया, "नाबालिग लड़की ने मंगलवार रात शहर के एक अस्पताल में मृत बच्ची को जन्म दिया जिसका सिर विकसित नहीं हुआ था।" उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की सात माह की गर्भवती थी और उसने समय से पहले बच्चे को जन्म दिया। पोरवाल ने बताया कि नाबालिग लड़की और उसका पति काम के लिए कर्नाटक गए थे।

जहां एक अस्पताल में जांच के दौरान पीड़िता के गर्भवती होने के बारे में पता चला था। उन्होंने बताया कि कर्नाटक की एक बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला इंदौर की सीडब्ल्यूसी को भेज दिया था। तेजाजी नगर थाने के प्रभारी अभिषेक रंजन ने बताया कि नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली