लाइव न्यूज़ :

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः 29-वर्षीय चीनी युवती ने ब्लेड से गला और हाथ की नस काटी, नौकरी और प्रेमी से संबंध टूटने के कारण आत्महत्या कर रही थी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2023 15:14 IST

Indira Gandhi International Airport: युवती ने स्टॉपओवर के दौरान शौचालय में जाकर अपना गला और हाथ की नस काटने का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।नौकरी चली गई और प्रेमी से संबंध विच्छेद के कारण आत्महत्या करना चाहती थी।

नई दिल्लीः इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल-3 के शौचालय में 29-वर्षीय चीनी युवती ने ब्लेड से गला और हाथ की नस काट कर कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। युवती शनिवार देर रात बहरीन से टी-3 पहुंची थी और मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर जाने वाली थी।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार सुबह चार बजे की है, युवती ने स्टॉपओवर के दौरान शौचालय में जाकर अपना गला और हाथ की नस काटने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवती ने बताया कि हाल ही में उसकी नौकरी चली गई और प्रेमी से संबंध विच्छेद के कारण आत्महत्या करना चाहती थी।

झपटमार को पकड़ने के दौरान चाकू लगने से घायल दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत

मोबाइल की कथित झपटमारी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति द्वारा बार-बार चाकू गोदने से घायल दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक की रविवार को मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान, सीकर के रहने वाले एएसआई शम्भू दयाल (57) के परिवार में पत्नी, बेटा और दो बेटियां हैं।

पुलिस ने बताया कि पिछले बुधवार को मायापुरी फेज-1 निवासी एक महिला ने अपने पति का मोबाइल फोन छीने जाने और उसे धमकी मिलने की शिकायत दी थी। एएसआई दयाल मौके पर पहुंचे जहां शिकायतकर्ता ने आरोपी की पहचान की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनीश ने थाने जाने के दौरान अपनी शर्ट में छुपा चाकू निकाला और दयाल के गले, सीने, पेट और पीठ वार कर दिया।

उन्होंने बताया कि मायापुरी थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अनीश को काबू किया, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया वहीं एएसआई दयाल को अस्पताल ले जाया गया। पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि एएसआई दयाल ने आरोपी को भागने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि चार दिन तक जीवन के लिए जूझने के बाद रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दयाल को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीचीनदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना