मास्टरमाइंड, साजिश रची और प्रदर्शनकारियों को रसद मुहैया कराई?, पटियाला हाउस कोर्ट में युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब पेश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2026 11:32 IST2026-02-24T11:27:53+5:302026-02-24T11:32:52+5:30

एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों के एक समूह द्वारा कमीज उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है।

Indian Youth Congress Chief Uday Bhanu Chib Arrested Mastermind, hatched conspiracy and provided logistics protesters Over 'Shirtless' Protest Bharat Mandapam video | मास्टरमाइंड, साजिश रची और प्रदर्शनकारियों को रसद मुहैया कराई?, पटियाला हाउस कोर्ट में युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब पेश

photo-lokmat

Highlightsअधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।प्रधानमंत्री ने "देश की पहचान से समझौता किया है।"प्रदर्शन करने के कुछ दिनों बाद हुई है।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पिछले सप्ताह भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान भारत मंडपम में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शिखर सम्मेलन स्थल पर प्रदर्शन करने के कुछ दिनों बाद हुई है। एआई शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन से राजनीतिक बवाल मच गया है। आईवाईसी सदस्यों के एक समूह ने भारत मंडपम परिसर के अंदर नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने "देश की पहचान से समझौता किया है।"

आईवाईसी प्रमुख उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब की 7 दिन की हिरासत मांगी है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आईवाईसी अध्यक्ष ने ही साजिश रची और प्रदर्शनकारियों को रसद मुहैया कराई। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के लिए 7 दिन की हिरासत आवश्यक है। मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपनी कमीजें उतार दीं, जिन पर "समझौता करने वाला प्रधानमंत्री" जैसे नारे लिखे थे। इससे इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में कुछ देर के लिए व्यवधान उत्पन्न हो गया। युवा कांग्रेस ने बाद में कहा कि यह विरोध प्रदर्शन बेरोजगारी, किसानों के हितों और कथित नीतिगत समझौतों को लेकर चिंताओं को उजागर करने के उद्देश्य से किया गया था।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए अभी तक सार्वजनिक रूप से उन विशिष्ट धाराओं का विवरण नहीं दिया है जिनके तहत मामला दर्ज किया गया है। विरोध प्रदर्शन और संबंधित कार्रवाइयों की आगे की जांच जारी है।

Web Title: Indian Youth Congress Chief Uday Bhanu Chib Arrested Mastermind, hatched conspiracy and provided logistics protesters Over 'Shirtless' Protest Bharat Mandapam video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे