लाइव न्यूज़ :

कार में शव लेकर थाने पहुंचा आईटी प्रोफेशनल, बोला- परिवार के 4 लोगों की मैंने की है हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 17, 2019 10:47 IST

अमेरिकी पुलिस ने मृतकों के नाम के खुलासे नहीं किए हैं। पुलिस ने इतना बताया है कि भारतीय-अमेरिकी आईटी प्रोफेशनल ने दो नाबालिग और दो बालिग लोगों की हत्या का गुनाह कबूला है।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोपी पेशे से आईटी प्रोफेशनल है। लेकिन जिस कंपनी में आरोपी काम करता था उसके मुताबिक उसने 2018 के बाद से वहां नौकरी नहीं की है। अमेरिकी रिपोर्ट  के मुकाबिक इस सनसनीखेज खुलासे के बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के 53 वर्षीय नागरिक पुलिस स्टेशन में तीन शव को लेकर पहुंचा। जिसके बाद वहां जाकर उसने दावा किया कि इन चार लोगों की हत्या उसने की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नार्थ कैलिफोर्निया पुलिस थाने की है। यूएस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शंकर नागप्पा हंगुड अपनी लाल रंग की कार को ड्राइव कर नार्थ कैलिफोर्निया पुलिस थाने पहुंचा। उसने कार में एक शव रखा था। थाने में जाकर आरोपी ने दावा किया कि उसने रोजविले शहर की प्लेसर काउंटी में अपने अपार्टमेंट में तीन और अन्य लोगों की हत्या की है। 

अमेरिकी रिपोर्ट  के मुकाबिक इस सनसनीखेज खुलासे के बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को साउथ प्लसर जेल में बंद किया गया है। पुलिस हालांकि हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि चारों मृतक आरोपी के परिवार वाले ही हैं। हालांकि पुलिस ने मृतक के नाम उजागर नहीं किए हैं। मरने वालों में दो बालिग और नाबालिग थे। घटना 14 अक्टूबर की है। 

पुलिस के मुताबिक घटना स्थल के जांच के बाद पता चला है कि चारों परिवार के लोगों की हत्या एक साथ नहीं की गई है। उनके हत्या करने की टाइमिंग में काफी फर्क है। आरोपी पर  178,603 डॉलर का लोन भी था। आरोपी पेशे से आईटी प्रोफेशनल है। लेकिन जिस कंपनी में आरोपी काम करता था उसके मुताबिक उसने 2018 के बाद से वहां नौकरी नहीं की है। 

टॅग्स :हत्याकांडअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह