कनाडा की सीमा से अमेरिका में मानव तस्करी, आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 10:48 IST2026-01-30T10:47:51+5:302026-01-30T10:48:48+5:30

US:   इन दोनों वाहनों से 12 ऐसे लोग पाए गए जिनके पास अमेरिका में आने के लिए वैध दस्तावेज नहीं थे।

Indian national charged with human smuggling across Canadian border into US | कनाडा की सीमा से अमेरिका में मानव तस्करी, आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

कनाडा की सीमा से अमेरिका में मानव तस्करी, आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

US:  कनाडा से अमेरिका की उत्तरी सीमा के रास्ते भारतीय नागरिकों की अवैध तस्करी की एक साजिश में संलिप्तता के आरोप में 22 वर्षीय भारतीय व्यक्ति पर यहां मुकदमा चलाया गया है। शिवम नामक व्यक्ति पर अमेरिका में विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से प्रवेश कराने की साजिश रचने और निजी वित्तीय लाभ के उद्देश्य से विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से अमेरिका लाने के आरोप लगाए गए हैं। न्यूयॉर्क के नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट की एक संघीय अदालत ने इस साजिश में उसकी भूमिका के लिए बुधवार को उसके खिलाफ आरोप तय किए।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, शिवम ने जनवरी से जून 2025 के बीच तस्करी अभियानों का संचालन किया और कनाडा-अमेरिका सीमा पार कर लोगों को अवैध रूप से न्यूयॉर्क के क्लिंटन काउंटी में पहुंचाने में समन्वय किया। जनवरी 2025 में अमेरिकी सीमा सुरक्षा बल के एजेंटों ने कनाडा-अमेरिका सीमा के पास एक साथ चल रहे दो वाहनों को रोकने की कोशिश की।

दोनों वाहनों ने एजेंटों से बचने के लिए रफ्तार बढ़ा दी, जिससे उनका पीछा किया गया। इन दोनों वाहनों से 12 ऐसे लोग पाए गए जिनके पास अमेरिका में आने के लिए वैध दस्तावेज नहीं थे।

दोषी ठहराए जाने पर शिवम को प्रत्येक आरोप के लिए अधिकतम 10 साल की जेल की सजा हो सकती है। जून 2024 में उसके खिलाफ अवैध रूप से लोगों की तस्करी की साजिश के एक आरोप में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई थी। 

Web Title: Indian national charged with human smuggling across Canadian border into US

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे