पत्नी के सामने ही फ्लाइट में दूसरी लड़की के साथ छेड़छाड़, पीड़िता ने कहा- सो कर उठी तो कपड़े अस्त-व्यस्त थे
By पल्लवी कुमारी | Updated: January 6, 2018 12:16 IST2018-01-06T11:55:42+5:302018-01-06T12:16:39+5:30
भारत के मूल निवासी को अमेरिका में लॉस वेगास की पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में किया गिरफ्तार।

accused
भारत के मूल निवासी को अमेरिका में लॉस वेगास से डेट्रायट की उड़ान के दौरान एक महिला को-पैसेंजर से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 34 वर्षीय व्यक्ति प्रभू राममूर्ति पर बुधवार 3 जनवरी को लॉस वेगास से डेट्रायट की एक उड़ान के दौरान बगल में विंडो सीट पर बैठी 22 साल की महिला के उत्पीड़न का आरोप है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने राममूर्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद राममूर्ति को रीजनल कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे जमानत नहीं दी है।
डेली मेल के मुताबिक फ्लाइट में राममूर्ति के बगल वाली विंडो सीट पर एक 22 साल की महिला बैठी थी। ठीक राममूर्ति की दूसरी तरफ उसकी पत्नी बैठी थी। पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि जब फ्लाइट उड़ान भर रही थी तो उसकी आंख लग गई थी और वह सो गई थी। आरोपी ने उसकी नींद का फायदा उठाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़िता जगी तो उसने देखा तो कि उसके कपड़े अजीब तरीके से हो गए थे। उसकी ब्रा के हुक खुले हुए थे। इतना ही नहीं पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी उसके प्राइवेट पार्ट में भी हाथ लगाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद महिला ने फ्लाइट के अटेंडेट से भी इस बात की शिकायत की। इस घटना के दौरान आरोपी की पत्नी भी सो रही थी।
कोर्ट के मुताबिक फ्लाइट जैसे ही डेट्रोइट मेट्रो हवाई अड्डा पर लैंड हुई। आरोपी राममूर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं राममूर्ति का कहना है कि महिला उसपर गलत इल्जाम लगा रही है। वह फ्लाइट में बैठते ही नींद की दवा खाकर सो गया था। आरोपी एक प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। हालांकि आरोपी राममूर्ति की पत्नी का इसपर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।