लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: भारतीय परिवार के चार लोगों की मौत, पुलिस ने कहा- शख्स ने की खुदकुशी, पत्नी और बच्चों की हत्या की गई

By भाषा | Updated: June 18, 2019 16:37 IST

Open in App

अमेरिका के आयोवा प्रांत में 44 वर्षीय भारतीय अमेरिकी आईटी पेशेवर ने अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली जबकि उसकी पत्नी और दो नाबालिग बेटों को भी घर के अंदर गोली मारी गई। एक ही परिवार के ये चार लोग रहस्यमयी परिस्थितियों में अपने घर में मृत पाए गए थे। इस घटना ने पूरे समुदाय को स्तब्ध कर दिया। उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। मामले की जांच कर रहा वेस्ट डेस मोइन्स पुलिस विभाग रविवार को फॉरेंसिक पोस्टमार्टम करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचा।

चंद्रशेखर सुंकारा, लावण्या सुंकारा (41) और उनका 14 साल का बेटा प्रभास तथा 11 साल का बेटा सुहास शनिवार सुबह अपने घर में मृत पाए गए थे। द डेस मोइन्स रजिस्टर की खबर के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि चंद्रशेखर ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी लावण्या और बेटों को गोली मारी गई। हालांकि, पुलिस ने हत्यारे की पहचान से इनकार कर दिया लेकिन उन्होंने कहा कि मौत के संबंध में जनता को कोई खतरा नहीं है।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘लावण्या सुंकारा और दो लड़कों की जिस तरीके से मौत हुई वह हत्या है। चंद्रशेखर सुंकारा की मौत का तरीका आत्महत्या है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्य चिकित्सा जांच अधिकारी ने परिवार के सभी चारों सदस्यों की मौत का कारण गोली मारा जाना बताया है।’’

डलास काउंटी के शेरिफ चाड लियोनार्ड ने सोमवार को कहा कि चंद्रशेखर को अप्रैल में हथियार रखने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया कि सुंकारा ने परमिट मिलने के बाद कम से कम एक हथियार खरीदा लेकिन जांचकर्ता अभी पता लगा रहे हैं क्या खरीदा गया और कहां से। चंद्रा के नाम से पहचाने जाने वाला चंद्रशेखर आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। आयोवा जन सुरक्षा विभाग (डीपीएस) ने बताया कि वह विभाग के प्रौद्योगिकी सेवा ब्यूरो में आईटी पेशेवर था।

टॅग्स :अमेरिकाहत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर