लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना की अधिकारी का कुछ लोगों ने किया पीछा, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 9, 2020 14:10 IST

एमआई-17 हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली पीडि़त अधिकारी जोधपुर के वायुसेना स्टेशन की हेलीकॉप्टर इकाई में तैनात है। पीडि़ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि शनिवार रात को घर लौटते समय कुछ लोगों ने कार से उनका पीछा किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना की महिला फ्लाइंग अफसर का पीछा करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार । दो अन्य आरोपी दिल्ली फरार हो गए हैं, जिनकी पहचान हो गई है।

जोधपुर: भारतीय वायुसेना की एक महिला फ्लाइंग अफसर का कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा कार से पीछा करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भद्दी टिप्पणियों के साथ ही महिला सैन्य अधिकारी की तरफ अश्लील इशारे भी किए।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। रत्नादा पुलिस थाने के प्रभारी जुल्फिकार अली ने बताया कि एमआई-17 हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली पीडि़त अधिकारी जोधपुर के वायुसेना स्टेशन की हेलीकॉप्टर इकाई में तैनात है।

पीडि़ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि शनिवार रात को घर लौटते समय कुछ लोगों ने कार से उनका पीछा किया। उन्होंने बताया कि अधिकारी एक दुकान पर भी रुकीं लेकिन आरोपी नहीं गए और उन पर भद्दी टिप्पणियों के साथ ही अश्लील इशारे भी किए। इसके बाद पीड़िता अधिकारियों के मेस में गईं और वहां मौजूद अधिकारियों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने बताया कि कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर रविवार रात को आरोपी धीमाराम बिश्नोई (21) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपी दिल्ली फरार हो गए हैं, जिनकी पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं। 

टॅग्स :राजस्थानइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह