लाइव न्यूज़ :

IND vs ENG, 3rd ODI: पहले आसान सा कैच टपकाया फिर हवा में उड़कर हार्दिक पंड्या ने बल्लेबाज को भेजा पवेलियन, विराट कोहली भी रह गए हैरान

By अमित कुमार | Updated: March 28, 2021 20:47 IST

India vs England, 3rd ODI: हार्दिक पंड्या ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर हवा में उड़कर एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक पंड्या का कैच देखकर कप्तान विराट कोहली भी हैरान रह गए।इससे पहले हार्दिक पंड्या ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया था। फील्डिंग के अलावा हार्दिक ने बल्ले से भी टीम के लिए अहम योगदान दिया।

IND vs ENG, 3rd ODI, England tour of India, 2021: इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर में हार्दिक पंड्या ने बेन स्टोक्स का एक आसान सा कैच छोड़ दिया। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बेन स्टोक्स ने स्ट्रेट ड्राइव लगाया। लेकिन गेंद अधिक ऊपर चली गई। 30 यार्ड सर्किल के पास लॉन्ग ऑफ पर खड़े हार्दिक पंड्या इस कैच को पकड़ने में नाकम रहे। 

हालांकि, इसके बाद टी नटराजन के ओवर में शिखर धवन ने बेन स्टोक्स का कैच पकड़ लिया। शिखर धवन के कैच लेने के बाद हार्दिक पंड्या ने उन्हें बीच मैदान पर हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया। आसान कैच छोड़ने के बाद हार्दिक पंड्या ने मोइन अली का कैच हवा में उड़ते हुए पकड़ लिया। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मोइन अली ने शॉट खेला जिसे हार्दिक ने लकप लिया। मोइन अली ने टीम के लिए 25 गेंदों में 29 रन बनाए।     

जेसन रॉय ने भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर की पहली पांच गेंदों में 3 चौके समेत 14 रन बनाए। लेकिन इसके बाद भुवनेस्वर कुमार ने शानदार वापसी करते हुए रॉय को बोल्ड कर दिया। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने अपनी सटीक लाइन और स्विंग का इस्तेमाल करते हुए बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। टी नटराज ने बेन स्टोक्स को शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराया। बेन स्टोक्स ने 39 गेंदों में 35 रन बनाए। 

शार्दुल ठाकुर ने जोस बटलर को आउट किया। अंपायर अनिल चौधरी ने एलबीडब्ल्यू की अपील को नकार दिया। जिसके बाद विराट कोहली ने आखिरी सेकंड में डीआरएस लिया और वह उनके पक्ष में रहा। थर्ड अंपायर के रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद लाइन पर थी और फिर पैड पर टकराई। साथ ही सीधे विकेट पर टकरा रही थी।

टॅग्स :हार्दिक पंड्याविराट कोहलीरोहित शर्माभारत vs इंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद