लाइव न्यूज़ :

वाराणसी की स्वतंत्र पत्रकार रिजवाना तबस्सुम ने की आत्महत्या, कमरे में नोटिस बोर्ड पर लिखा मिला स्थानीय नेता का नाम, FIR दर्ज

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 5, 2020 07:40 IST

रिजवाना तबस्सुम बनारस की रहने वाली एक युवा पत्रकार थीं। रिजवाना तबस्सुम ने बीएचयू से पीजी डिप्लोमा हिंदी जर्नलिज्म किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसीओ सदर अभिषेक पांडे के मुताबिक सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।पुलिस ने रिजवाना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में लगी है।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली स्वतंत्र पत्रकार रिजवाना तबस्सुम ने सोमवार (4 मई) को आत्महत्या कर ली है। पुलिस को रिजवाना तबस्सुम का शव उनके कमरे में पंखे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले में स्थानीय नेता शमीम नोमानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। स्वतंत्र पत्रकार रिजवाना तबस्सुम बीबीसी और द वायर, दिप्रिंट हिंदी जैसे संस्थान के लिए लिखा करती थी। 

कमरे के नोटिस पर बोर्ड लिखा था- ‘शमीम नोमानी जिम्मेदार हैं’

द प्रिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को रिजवाना के कमरे में एक नोटिस बोर्ड पर 'शमीम नोमानी जिम्मेदार हैं' लिखा हुआ मिला है। शमीम नोमानी एक स्थानीय नेता है। बताया जा रहा है कि शमीम समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है। 

सीओ सदर अभिषेक पांडे के मुताबिक सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस ने अजीजुल हकीम ने लोहता थाने में शमीम नोमानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पिता ने कहा-  वह एक अच्छी बेटी के साथ-साथ अच्छी पत्रकार भी थी

एफआईआर रिजवाना के पिता ने नोटिस बोर्ड पर लिखी बातों को ध्यान में रखते हुए लिखवाया है। रिजवाना के पिता के हवाले से द प्रिंट ने लिखा है- रिजवाना ने कभी किसी को कुछ बताया भी नहीं न ही उसकी किसी कोई दुश्मनी रही। वह एक अच्छी बेटी के साथ-साथ अच्छी पत्रकार भी थी। 

रिजवाना के पिता ने दिप्रिंट को बताया कि सुबह (सोमवार) देर तक रिजवाना का कमरा बंद था। उन्हें लगा कि हो सकता है कि वह रातभर किसी लेख पर काम कर रही हो...इसलिए सुबह देर तक सो रही है। लेकिन 9 बजे के आसपास उन्होंने रिजवाना के कमरे का दरवाजा खटखटाया...लेकिन काफी देर तक कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद वह काफी घबरा गए और उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस जब फौरन मौके पर पहुंची तो रिजवाना पंखे से झूलते हुई मिली। जिसके बाद पुलिस ने रिजवाना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!