लाइव न्यूज़ :

मेट्रो की येलो लाइन पर घटना, घिटोरनी स्टेशन एक व्यक्ति कूदा, मौत, ट्रेन सेवा विलंब

By भाषा | Updated: January 3, 2020 17:59 IST

येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली और गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर स्टेशनों को जोड़ती है। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान कर ली है, हालांकि अभी उसकी उम्र और अन्य जानकारियों की प्रतीक्षा है। दिल्ली मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि येलो लाइन के मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना से कुछ समय के लिए सेवा में विलंब हुआ। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट किया, ‘‘ सुल्तानपुर और हुडा सिटी सेंटर के बीच ट्रेन सेवा में विलंब हुआ, क्योंकि घिटोरनी में एक यात्री पटरी पर आ गया था।

दिल्लीमेट्रो की येलो लाइन के घिटोरनी स्टेशन पर 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के आगे कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की वजह से कुछ समय के लिए सेवा में विलंब हुआ।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली और गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर स्टेशनों को जोड़ती है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान साकेत निवासी नितिन चंडोक के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस को शुक्रवार सुबह 11.55 बजे घटना की जानकारी मिली। मृतक एक निजी संस्थान में काम करता था।

आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है और उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।’’ दिल्ली मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि येलो लाइन के मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना से कुछ समय के लिए सेवा में विलंब हुआ। दिल्ली मेट्रो ने घटना के तुरंत बाद ट्वीट किया, ‘‘ सुल्तानपुर और हुडा सिटी सेंटर के बीच ट्रेन सेवा में विलंब हुआ, क्योंकि घिटोरनी में एक यात्री पटरी पर आ गया था। अन्य सभी लाइनों पर ट्रेन सेवा सामान्य है।’’

अधिकारी ने बताया कि घटना के 10-15 मिनट बाद सामान्य सेवा बहाल हो गई। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, गले के कैंसर से पीड़ित 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर झिलमिल मेट्रो स्टेशन पर एक ट्रेन के सामने कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

हालांकि, चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया और ट्रेन उसके पहले रुक गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 11.20 बजे घटना की जानकारी मिली। शख्स की पहचान किशन लाल के रूप में हुई है, जो नंद नगरी का निवासी है।

टॅग्स :दिल्लीमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO