लाइव न्यूज़ :

UP ki taja Khabar: यूपी में दलित युवती के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 17, 2020 14:23 IST

नोएडा में दलित युवती के घर धुस कर अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना 13 जून की है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में दलित युवती के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि 13 जून को अपने घर में अकेली थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाला दबंग संजय उसके घर में घुस गया।

नोएडा: नोएडा पुलिस ने एक दलित युवती के साथ उसके घर में घुस कर अश्लील हरकत करने वाले एक ‘दबंग’ को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि दलित युवती 13 जून को अपने घर में अकेली थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला दबंग संजय उसके घर में घुस गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने युवती के साथ जबरन अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी तथा उसके साथ गाली गलौज की।

 उन्होंने बताया कि पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाना फेस- 3 में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी संजय को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार को थाना कासना की पुलिस ने गैंगस्टर कानून के मामले में फरार चल रहे 25,000 रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गौरव को गिरफ्तार किया। 

हरियाणा में पलवल का निवासी गौरव हत्या व लूटपाट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने रिंकू शर्मा उर्फ रॉकी नामक एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश गैंगस्टर कानून के मामले में वांछित था। उधर जिला पुलिस ने लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने पर एक मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 व लॉकडाउन जारी है। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर मंगलवार को पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस 200 स्थानों पर 24 घंटे बैरियर लगाकर जांच कर रही है। इसके तहत मंगलवार को 1893 वाहनों को की जांच की गयी और 624 वाहनों का चालान काटा गया जबकि पांच वाहनों को जब्त कर लिया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडानोएडा समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा