लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Crime News: गाजियाबाद में सूटकेस में मिली एक युवती की लाश, इलाके में हड़कंप

By प्रिया कुमारी | Updated: July 27, 2020 12:28 IST

यूपी के गाजियाबाद में सूटकेस में एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मचा गया। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। अबतक युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के गाजियाबाद में सोमवार की सुबह एक सूटकेस में युवती की लाश मिली है। पुलिस ने बताया युवती की हत्या कहीं और कर शव को सूटकेस में बंद करके यहां पर फेंक दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार की सुबह एक सूटकेस में युवती की लाश मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार साहिबाबाद थानाक्षेत्र की दशमेष वाटिका के पास एक सूटकेस पाया गया जिसमें एक युवती की लाश थी।

पुलिस ने बताया युवती की हत्या कहीं और करने के बाद शव को सूटकेस में बंद करके यहां पर फेंक दिया गया है। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है, और ना ही किसी ने सूटकेस को फेंकते देखा हैं, मौजूद सबूतों के आधार पर पुलिस कातिल के तलाश में जुट गई है। इस बीच लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

2018 में भी मिली थी गाजियाबाद में सूटकेस में लाश

ऐसा कोई पहला मामला नहीं है दो साल पहले 2018 में भी गाजियाबाद में ही सूटकेस में एक टीचर की लाश मिली थी। हालांकि उस समय शव की पहचान माला के रूप में हुई थी, जो शादीशुदा थीं, और जिस सूटकेस में टीचर की लाश मिली थी वो सूटकेस शादी के समय माइकेवालों ने दी थी।  माला के पति पर ही माला के हत्या का आरोप था। ससुराल वाले रोज दहेज की मांग करते थे। माला के पिता ने बताया था कि उसके पति ने उससे पैसों की मांग की थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगाज़ियाबादक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली