लाइव न्यूज़ :

यूपी में आरोपियों को पकड़ने गये पुलिसकर्मियों पर हमला, उप निरीक्षक और कांस्टेबल घायल

By भाषा | Updated: August 13, 2020 16:46 IST

कौशांबी में चोरी के मामले में वांछित आरोपियों को पकड़ने गये पुलिसकर्मियों पर आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने गांव वालों के साथ मिलकर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों को पकड़ने गये पुलिसकर्मियों पर आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने गांव वालों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों की मां और एक महिला सहित तीन लोगों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

कौशांबी: सैनी थानाक्षेत्र में चोरी के मामले में वांछित आरोपियों को पकड़ने गये पुलिसकर्मियों पर आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने गांव वालों के साथ मिलकर हमला कर दिया, जिससे एक उप निरीक्षक और एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गये।

सिराथू के क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों की मां और एक महिला सहित तीन लोगों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है । सिंह ने बताया कि सैनी थानाक्षेत्र के नरसिंहपुर कछुआ गांव निवासी दो सगे भाई पिंटू और सिंटू कडाधाम थानाक्षेत्र के दारानगर गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के आरोपी हैं ।

उन्होंने बताया कि बुधवार कडाधाम थाने के उप निरीक्षक कृष्णराज सिंह और कांस्टेबल दिलीप सिंह यादव पिंटू और सिंटू की गिरफ्तारी के लिए उनके गांव गये थे । जैसे ही पुलिसकर्मी आरोपियों के घर के पास पहुंचे, पिंटू और सिंटू की मां प्रिया ने अन्य गांव वालों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया ।

सीओ ने बताया कि हमले में उप निरीक्षक और कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गये । हमलावरों ने उप निरीक्षक की सर्विस रिवाल्वर भी छीन ली । उन्होंने बताया कि इस संबंध में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । प्रिया और एक अन्य महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है । छीनी गयी सर्विस रिवाल्वर बरामद हो गयी है । घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकौशाम्बीक्राइम न्यूज हिंदीup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली