लाइव न्यूज़ :

यूपी में युवती ने धमकी का वीडियो वायरल किया, फिर की आत्महत्या करने की कोशिश

By भाषा | Updated: June 18, 2020 17:16 IST

यूपी में एक महिला ने खुदकुशी का वीडियो बनाकर वायरल करने के बाद जहर खा लिया। महिला को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में एक युवतीखुदकुशी की धमकी का वीडियो वायरल किया फिर जान खुदकुशी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर गढ़िया रंगीन थाने में बुधवार को मामला दर्ज कर लिया गया था।

शाहजहांपुर: जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा अपने कथित पति की दूसरी शादी न रोके जाने पर खुदकुशी करने की धमकी का वीडियो वायरल करने और फिर बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अपर्णा गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर गढ़िया रंगीन थाने में बुधवार को मामला दर्ज कर लिया गया था, परंतु शादी के मामले में उसके कथित पति का कहना है कि पीड़िता से उसकी शादी ही नहीं हुई है । उन्होंने बताया कि पीड़िता ने बृहस्पतिवार को कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, उसे शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार युवती ने अपने कथित पति की दूसरी शादी को रोकने की गुहार लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उसने कहा था कि शादी न रोकने पर वह 18 जून को आत्महत्या कर लेगी।

युवती का दावा है कि उसकी शादी दो जुलाई 2019 को आर्य समाज मंदिर, बरेली में हुई थी लेकिन अब उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। पीड़िता ने वायरल वीडियो में कहा था कि वह बरेली मंडल के पुलिस अधिकारियों तथा बदायूं शाहजहांपुर के अधिकारियों से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर अपनी समस्या बता चुकी है, परंतु कोई भी अधिकारी शादी नहीं रुकवा रहा है।

युवती ने वीडियो में कहा था कि यदि उसका पति 18 जून को दूसरी शादी करता है तो वह आत्महत्या कर लेगी। वीडियो में पीड़िता ने कहा था कि कटरा क्षेत्र के भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस तथा सरकार के अलावा अपने कथित पति के ब्लॉक प्रमुख पिता राजकुमार उसकी आत्महत्या के जिम्मेदार होंगे। हालांकि, विधायक से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी कोई जानकारी होने को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर