लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में पुजारी को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 12, 2020 09:25 IST

तमिल के पुरातसी महीने के चौथे शनिवार के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में भगवान के दर्शन करने पहुंचे, श्रद्धालु इस निर्मम हत्या को देख घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की तरफ भागने लगे.

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के प्रसिद्ध पंडित मुसनीश्वर मंदिर के एक पुजारी की हमलवारों ने मंदिर परिसर में घुसकर डंडों और अन्य हथियारों से पीट -पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मृतक पुजारी की पहचान जी.मुथुराजा के रूप में हुई है.

चेन्नई: तमिलनाडु के प्रसिद्ध पंडित मुसनीश्वर मंदिर के एक पुजारी की हमलवारों ने मंदिर परिसर में घुसकर डंडों और अन्य हथियारों से पीट -पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मृतक पुजारी की पहचान जी.मुथुराजा के रूप में हुई है जो अंधराकोट्टम हैमलेट के निवासी थे. उन्होंने बताया कि अज्ञात हमलावरों का एक समूह मंदिर परिसर में घुस गया और उन्होंने पुजारी को डंडों और अन्य हथियारों से लगातार मारना शुरू कर दिया जिससे पुजारी की वही पर मौत हो गई.

तमिल के पुरातसी महीने के चौथे शनिवार के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में भगवान के दर्शन करने पहुंचे, श्रद्धालु इस निर्मम हत्या को देख घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की तरफ भागने लगे. हमलावर पुजारी की बेहरमी से हत्या करने के बाद आसानी से फरार हो गए.

इस घटना की जानकारी मिलते ही मदुरै शहर के पुलिस उपायुक्त आर.शिव प्रसाद मंदिर पहुंचे और उन्होंने मामले की पूछताछ की. बाद में पुजारी के शव को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के लिए राजाजी अस्पताल भेज दिया गया.

शुरुआती जांच के अनुसार कुछ महीने पहले मंदिर परिसर में आयोजित एक कान छिदवाने की रस्म के दौरान पुजारी मुथुराजा और एक समूह के बीच झगड़ा हो गया था जिसके बदला लेने के लिए शायद उन्होंने पुजारी की हत्या कर दी. अन्ना नगर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी हैं.

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद