लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बदमाशों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, महिला के भांजे को भी जबरन संबंध बनाने को किया मजबूर

By भाषा | Updated: September 19, 2020 17:23 IST

पीड़िता घटना के बाद चुप रही लेकिन जब सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ तो उसने घटना के बारे में अपने पति को बताया जिसके बाद मामला दर्ज करवाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले वर्ष अप्रैल में अलवर के थानागाजी क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।पिछले साल की घटना में भी दंपती ने कुछ दिन तक तो घटना के बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन बदमाशों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था तब केस कराया था।

जयपुर: राजस्थान के अलवर जिले में शर्मसार करने वाली एक घटना में 45 वर्षीय महिला से उसके भांजे के सामने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में भांजे को भी महिला से जबरन संबंध बनाने को मजबूर किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस के अनुसार भिवाडी जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में 14 सितम्बर को घटना उस समय घटित हुई जब महिला अपने भांजे के साथ पड़ोस के एक गांव में अपने रिश्तेदार को कुछ रूपये देकर वापस अपने घर लौट रही थी।

पुलिस ने बताया कि रास्ते में छह-सात आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और भांजे के हाथ बांध दिये तथा एक आरोपी ने महिला के साथ कथित दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया। इस संबंध में पीड़िता की ओर से तिजारा थाने में 17 सितम्बर को दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता के भांजे को खोलकर उसे भी दुष्कर्म करने को मजबूर किया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव में छापेमारी के दौरान एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग को हिरासत में लिया गया है और बाकी दो को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता घटना के बाद चुप रही लेकिन जब सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ तो उसने घटना के बारे में अपने पति को बताया जिसके बाद मामला दर्ज करवाया गया।

पिछले वर्ष अप्रैल में अलवर के थानागाजी क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। दंपती ने कुछ दिन तक तो घटना के बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन जब आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो उन्होंने घटना के कुछ दिन बाद मामला दर्ज करवाया था।  

टॅग्स :अलवररेपकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली