पटना में ओयो रूम्स में शराब पिलाकर प्रेमी ने किया प्रेमिका का दुष्कर्म, शादी, नौकरी का झांसा देकर कई बार किया उसका यौन शोषण

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2026 20:35 IST2026-03-24T20:35:36+5:302026-03-24T20:35:42+5:30

पीड़िता के मुताबिक औरंगाबाद निवासी अभिजीत कुमार से उसकी पहचान पढ़ाई के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने शादी और नौकरी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। 

In Patna, a man raped his girlfriend in an OYO room after plying her with alcohol; he sexually exploited her on multiple occasions by luring her with false promises of marriage and a job | पटना में ओयो रूम्स में शराब पिलाकर प्रेमी ने किया प्रेमिका का दुष्कर्म, शादी, नौकरी का झांसा देकर कई बार किया उसका यौन शोषण

पटना में ओयो रूम्स में शराब पिलाकर प्रेमी ने किया प्रेमिका का दुष्कर्म, शादी, नौकरी का झांसा देकर कई बार किया उसका यौन शोषण

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक ओयो होटल में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने प्रेमी पर जबरन शराब पिलाकर दुषर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन आरोपी फरार बताया जा रहा है। पीड़िता के मुताबिक औरंगाबाद निवासी अभिजीत कुमार से उसकी पहचान पढ़ाई के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने शादी और नौकरी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। 

पीड़िता ने बताया कि हाल ही में उसे जानकारी मिली कि अभिजीत की शादी किसी अन्य लड़की से तय हो चुकी है। इस बारे में पूछने पर आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया। 13 मार्च की रात आरोपी ने अपने दोस्त के जरिए उसे शास्त्रीनगर इलाके के पी. शाही ओयो होटल में बुलाया। बकौल पीड़िता, होटल के कमरे में पहुंचने के बाद दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़िता का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी उसे कमरे में बंद कर दूसरे कमरे में चला गया। होश आने पर युवती ने डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसी दौरान आरोपी उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने युवती को रेस्क्यू कर थाने लाया और मेडिकल जांच कराई। घटना के कुछ समय बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 

इस घटना के संबंध में सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि होटल में युवती के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत मिली है। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मुख्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

Web Title: In Patna, a man raped his girlfriend in an OYO room after plying her with alcohol; he sexually exploited her on multiple occasions by luring her with false promises of marriage and a job

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे