लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 12 घंटे के भीतर एक छात्र समेत 4 लोगों ने की आत्महत्या, कोई नौकरी जाने से तो कोई अन्य वजहों से था परेशान

By भाषा | Updated: June 30, 2020 19:57 IST

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो चारों आत्महत्या के मामले को देखने के बाद लगता है कि ये सब किसी न किसी वजह से पिछले कुछ दिनों से अवसाद में थे।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में नौकरी जाने की वजह से परेशान पुष्पेंद्र (22) ने सोमवार की देर रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।रायपुर गांव में किराए पर रहने वाले 32 वर्षीय इंजीनियर प्रत्यूष नेगी ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।पुलिस ने बताया कि सभी मामलों की जांच की जा रही है। 

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 12 घंटे के अंदर एक छात्र सहित चार लोगों ने आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के गांव मथुरापुर में रहने वाले सचिन (15) नामक छात्र ने सोमवार देर रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र ने आत्महत्या क्यों किया है। उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के रहने वाले जयदेव यादव (45) नामक व्यक्ति ने सोमवार की देर रात को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद मैनपुरी के रहने वाले थे।

गिरधरपुर गांव में किराए पर रह कर एक कंपनी में काम करते थे। लॉकडाउन की वजह से नौकरी में परेशानी होने के कारण वह अवसाद में था। सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 में रहने वाले पुष्पेंद्र (22) ने सोमवार की देर रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी आज सुबह पुलिस को मिली।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के रायपुर गांव में किराए पर रहने वाले 32 वर्षीय इंजीनियर प्रत्यूष नेगी ने सोमवार दोपहर को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला था, कि वह काफी दिनों से अवसाद में था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आत्महत्या करने वाले अधिकतर लोग किसी न किसी वजह से अवसाद में थे । पुलिस ने बताया कि मामलों की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह