बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपने से बड़ी उम्र की महिला संग बनाया संबंध, गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2026 19:54 IST2026-03-13T19:54:28+5:302026-03-13T19:54:28+5:30

शर्मसार कर देने वाली बात तो यह है कि जब महिला गर्भवती हो गई तो उस पर दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया और बाद में शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

In Muzaffarpur, Bihar, a young man established a physical relationship with an older woman under the pretext of marriage, forced her to undergo an abortion | बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपने से बड़ी उम्र की महिला संग बनाया संबंध, गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपने से बड़ी उम्र की महिला संग बनाया संबंध, गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात

पटना: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से भरोसे को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ लंबे समय तक संबंध बनाकर गर्भवती कर दिया। शर्मसार कर देने वाली बात तो यह है कि जब महिला गर्भवती हो गई तो उस पर दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया और बाद में शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की उम्र लगभग 34 वर्ष है, जबकि आरोपित युवक राहुल कुमार की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है। महिला का आरोप है कि राहुल कुमार ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि दोनों के बीच काफी समय से बातचीत और मुलाकातें हो रही थीं। इसी दौरान राहुल ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। इसी विश्वास में आकर महिला उसके साथ संबंध में रही। कुछ समय बाद जब उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है, तो उसने इस बात की जानकारी राहुल को दी। 

पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद राहुल का व्यवहार बदल गया। पहले तो उसने इस बात को छिपाने की कोशिश की और बाद में महिला पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। महिला ने इसका विरोध किया और गर्भपात कराने से मना कर दिया। महिला के मुताबिक, जब उसने गर्भपात से साफ इनकार किया तो 17 दिसंबर 2022 को राहुल ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला की हालत खराब हो गई। 

इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां जबरन उसका गर्भपात करा दिया गया। महिला का कहना है कि इस घटना के बाद राहुल ने उससे दूरी बना ली और जब उसने शादी की बात दोबारा उठाई तो युवक ने साफ तौर पर शादी करने से इनकार कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम से आहत होकर पीड़िता ने आखिरकार महिला थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Web Title: In Muzaffarpur, Bihar, a young man established a physical relationship with an older woman under the pretext of marriage, forced her to undergo an abortion

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे