MP Ki Taja Khabar: भोजन पैकेट के लिए कांग्रेस विधायक ने लगभग 150 लोगों के साथ किया विरोध प्रदर्शन, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 8, 2020 21:45 IST2020-04-08T21:45:09+5:302020-04-08T21:45:09+5:30

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के नेतृत्व में लगभग 150-200 लोग स्थानीय निकाय से भोजन के पैकेट की मांग करते हुए सड़कों पर आ गए, जिसके बाद क्षेत्र में खाना बांटा गया था।

in mp Congress MLA protests for food packet, case registered | MP Ki Taja Khabar: भोजन पैकेट के लिए कांग्रेस विधायक ने लगभग 150 लोगों के साथ किया विरोध प्रदर्शन, मामला दर्ज

केस दर्ज

Highlightsपुलिस ने कहा कि विधायक समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने कहा कि विधायक समेत सभी आठ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के कुल चार धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

सतनाकोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान गरीबों के लिए भोजन के पैकेट की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस निरीक्षक मोहित सक्सेना ने बताया कि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने जिले में लागू निषेधाज्ञा और लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सतना के नई बस्ती इलाके में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

निषेधाज्ञा के दौरान चार या उससे ज्यादा संख्या में लोगों के सार्वजनिक स्थान पर एकत्र होने पर प्रतिबंध होता है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुशवाहा के नेतृत्व में लगभग 150-200 लोग स्थानीय निकाय से भोजन के पैकेट की मांग करते हुए सड़कों पर आ गए, जिसके बाद क्षेत्र में खाना बांटा गया था।

सक्सेना ने कहा कि कुशवाहा सहित आठ लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 188 (सरकारी सेवक के कानूनी आदेश की अवहेलना), धारा 269 (उपेक्षापूर्ण कार्य जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रम फैलना संभाव्य हो), धारा 270 (परिद्वेषपूर्ण कार्य, जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रम फैलना संभाव्य हो) तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले में कुशवाहा से अनेक बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं मध्यप्रदेश में बुधवार तक 313 कोविड-19 के मरीज मिले हैं। इनमें से 23 की मौत हो चुकी है और 21 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।  

Web Title: in mp Congress MLA protests for food packet, case registered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे