लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एक व्यक्ति ने 13 वर्षीय लड़की का किया रेप, पत्थर से कुचला सिर, पीड़िता की छोटी बहन के सामने हुई हैवानियत

By रुस्तम राणा | Updated: September 9, 2024 15:36 IST

अपराध की मुख्य चश्मदीद उसकी छोटी बहन ने अपने माता-पिता को इसकी सूचना दी; जिसके बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और लड़की को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। उसे चोपड़ा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबलात्कार और हत्या के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैयह गिरफ्तारी पीड़िता की छोटी बहन द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर की गईआरोपी ने कथित तौर पर पहले उसके साथ बलात्कार किया, फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया

जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव में सोमवार को 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी पीड़िता की छोटी बहन द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर की गई, जो अपराध की चश्मदीद थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पहले उसके साथ बलात्कार किया, फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया।

पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ लौट रही थी खेत से

मध्य प्रदेश का रहने वाला आरोपी अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के चोपड़ा तालुका इलाके में रहता है। यह घटना पिछले हफ्ते हुई, जब आरोपी अपनी बहन के घर गया, जो उस खेत के पास था जहां पीड़िता का परिवार काम करता था। शनिवार की शाम को जब आरोपी अपने माता-पिता के घर लौट रहा था, तो उसने दोनों बहनों को खेत से लौटते देखा। उन्हें देखकर उसने कथित तौर पर बड़ी बहन को खेत में खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया।

हवस का शिकार बनाने के बाद पत्थर से कुचल दिया सिर

अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपी ने नाबालिग का सिर पत्थर से कुचल दिया। अपराध की मुख्य चश्मदीद उसकी छोटी बहन ने अपने माता-पिता को इसकी सूचना दी; जिसके बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और लड़की को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। उसे चोपड़ा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के साथ-साथ यौन अपराधों के विरुद्ध बच्चों के संरक्षण (पोस्को) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :महाराष्ट्ररेपक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद