लाइव न्यूज़ :

Madhya Pardesh: पत्नी के प्रेम प्रसंग के शक में पति ने की तेल व्यापारी और वाइफ की हत्या

By भाषा | Updated: July 27, 2020 14:54 IST

मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एक तेल व्यापारी के साथ प्रेम प्रसंग के शक में गोली मारकर हत्या कर दी। आनंद को शक था कि उसकी पत्नी और हरिओम के बीच अवैध संबंध थे और इससे वह नाराज था।

Open in App
ठळक मुद्देमौ कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक तेल व्यापारी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और तेल व्यापारी के बीच प्रेम संबंध है।

भिंड: मौ कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक तेल व्यापारी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और तेल व्यापारी के बीच प्रेम संबंध है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने सोमवार को बताया कि आनंद यादव (35) ने रविवार दोपहर को अपने घर में अपनी पत्नी सरोज (25) की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर तेल व्यापारी हरिओम अग्रवाल (45) पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आनंद को शक था कि उसकी पत्नी और हरिओम के बीच अवैध संबंध थे और इससे वह नाराज था।

कंचन ने बताया कि दोनों आरोपी वारदात के बाद फरार हो गये हैं। आरोपियों के खिलाफ दोहरी हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आनंद ग्वालियर में मजदूरी करता था। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण वह वापस घर आया हुआ था। एएसपी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली