लाइव न्यूज़ :

महिला ने नाजायज संबंध रखने वाले पति को उतार दिया मौत के घाट, कैसे दिया कत्ल की खौफनाक वारदात को अंजाम, जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 29, 2024 15:00 IST

लखनऊ के इंदिरानगर स्थित वैशाली एन्क्लेव में एक 45 साल की महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के इंदिरानगर स्थित वैशाली एन्क्लेव में महिला ने अपने पति को उतारा मौत के घाट आरोपी पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैमहिला पति के अवैध संबंध से इस कदर नाराज थी कि पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरानगर के वैशाली एन्क्लेव में एक 45 साल की महिला ने अपने पति को केवल इस कारण से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था। जी हां, लखनऊ पुलिस ने में बीते बुधवार को इस मामले में केस दर्ज करते हुए महिला को पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार महिला अपने पति के कथित अवैध संबंध से इस कदर नाराज थी कि उसने पत्थर से कुचलकर पति की हत्या कर दी है। घटना के मामले में लखनऊ उत्तर के डीसीपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद फौरन महिला को हिरासत में ले लिया है और उसकी बेटी की शिकायत पर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य छिपाना) के तहत केस दर्ज किया है।

डीसीपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि 40 साल का मृतक सुरेंद्र शाह इस्माइलगंज में चाय की दुकान चलाता था। हत्या के बाद पुलिस ने उसका शव वैशाली एन्क्लेव स्थित उसके फ्लैट के बाहर से बरामद किया है।

मामले में आरोपी की बेटी पूजा शाह ने खुलासा किया कि उसकी मां रेखा ने झगड़े के बाद बेहद क्रूरता के साथ उसके पिता की हत्या कर दी है। पूजा ने कहा कि उसके पिता का एक अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसके कारण उसकी मां और पिता के बीच रिश्ते हमेशा तनावपूर्ण थे।

मृतक की बेटी ने कहा, “मां और पिता के बीच बुधवार को दोपहर में लगभग 3 बजे अवैध संबंध को लेकर काफी तीखी बहस हुई। मां बेहद गुस्से में थीं और उन्होंने मेरे पिता को मसाला पीसने वाले लोढ़े के पत्थर से मारा। इस हमले में मेरे पिता के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण फ्लैट के बाहर उनका बहुत ज्यादा खून बह गया था।''

पुलिस ने बताया कि वैशाली एन्क्लेव में रहने वाली 45 साल की रेखा नाम की महिला ने कथित तौर पर अपने पति सुरेंद्र शाह की हत्या कर दी। उनके खिलाफ हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर  लिया गया है। उससे पूछताछ हो रही है और उसके बाद आरेपी को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइमलखनऊउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास