75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार और बेरहमी से पिटाई, 66 वर्षीय बुजुर्ग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

By प्रिया कुमारी | Updated: August 6, 2020 11:54 IST2020-08-06T11:11:01+5:302020-08-06T11:54:55+5:30

केरल से 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला के साथ रेप बेरहमी से पिटाई की गई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

in Kerala 75 year old woman raped and beaten brutally Three accused arrested | 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार और बेरहमी से पिटाई, 66 वर्षीय बुजुर्ग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

केरल में 75 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsकेरल के एर्नाकुल जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप कर बेरहमी से पिटाई की गई।

केरल के एर्नाकुल जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 75 साल की बुजुर्ग  महिला के साथ रेप किया गया।  इतना ही नहीं, बुजुर्ग पीड़िता को बेरहमी से पीटा भी गया, पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बुजुर्ग पीड़िता को प्राइवेट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला का अभी ठीक है।

एनडीटीवी के रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें 66 साल की एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी के घर पर महिला के साथ बलात्कार किया गया। जिला पुलिस के प्रमुख  कार्तिक ने कहा, 'एक आरोपी ने महिला का रेप किया वह नशे में था। उसने महिला को बेरहमी से पिटाई की और एक आरोपी के घर पर ही ये सब किया गया। इस घटना में महिला को मानसिक आघात पहुंचा है।'

उन्होंने आगे बताया कि सोमवार को महिला की इमरजेंसी सर्जरी की गई थीं। मेडिकल जांच में पता चला कि महिला के प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म भी आए हैं। साथ ही छाती और पेट के पास कई चोटें हैं अंदरूनी चोटें भी आई हैं। अस्पताल प्रशासन ने पीड़िता का मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि पीड़िता की हालत में सुधार है और वह नॉर्मल हो रही हैं।उनकी मानसिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। 

Web Title: in Kerala 75 year old woman raped and beaten brutally Three accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे