लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: March 27, 2020 21:14 IST

मृतक की पहचान सदाशिव शेट्टी के रूप में हुई है। वह दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुक के मेरामजालू गांव के निवासी थे।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पत्नी की सूचना पर बंतवाल ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने आज तड़के अपने घर में छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

मंगलुरु:  कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में 56 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान सदाशिव शेट्टी के रूप में हुई है। वह दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुक के मेरामजालू गांव के निवासी थे। वह यहां एक पेट्रोल पंप में काम करते थे। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने आज तड़के अपने घर में छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

सूत्रों के मुताबिक शेट्टी ने यह कदम शायद इसलिये उठाया हो कि उन्हें शक हुआ हो कि पेट्रोल पंप पर अन्य लोगों के संपर्क में आकर वह भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।

मृतक की पत्नी की सूचना पर बंतवाल ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले निकटवर्ती उडुपी जिले के उप्पूर गांव में बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति ने भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में आत्महत्या कर ली थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद