लाइव न्यूज़ :

हमीरपुर में नर्स ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा है कि सीनियर वार्ड सिस्टर परेशान कर रही थी

By भाषा | Updated: October 5, 2019 13:06 IST

पुलिस के मुताबिक मोनिका के मकान मालिक ने बृहस्पतिवार को उसके फांसी लगा लेने की सूचना दी। जब पुलिस शहर के बाहरी क्षेत्र बराल गांव में मोनिका के किराये के मकान में पहुंची तब उसे वहां सुसाइड नोट मिला।

Open in App
ठळक मुद्देमोनिका डॉ. राधा कृष्णन सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थी। पुलिस का कहना है कि लेकिन सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं है।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक नर्स ने किराये के अपने मकान में पंखे से फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मोनिका कंकोरिया नामक इस नर्स को सीनियर वार्ड सिस्टर परेशान कर रही थी। पुलिस का कहना है कि लेकिन सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं है। मोनिका डॉ. राधा कृष्णन सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थी।

पुलिस के मुताबिक मोनिका के मकान मालिक ने बृहस्पतिवार को उसके फांसी लगा लेने की सूचना दी। जब पुलिस शहर के बाहरी क्षेत्र बराल गांव में मोनिका के किराये के मकान में पहुंची तब उसे वहां सुसाइड नोट मिला। शुक्रवार को मोनिका के अभिभावकों और परिवार के अन्य सदस्यों ने यहां भोटा चौक पर धर्मशाला-शिमला रोड एक घंटे तक जाम कर दिया और मांग की कि उनकी बेटी को यह अतिवादी कदम उठाने के लिए मजबूर करने वाली आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने उनसे कई बार कहा था कि वरिष्ठ वार्ड सिस्टर उसे परेशान कर रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और हमीरपुर के उप जिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाबुझकर वहां से हटाया। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक अरजीत सेन ठाकुर ने कहा, ‘‘ मामले की जांच चल रही है और अपराधी की पहचान की जा रही है। अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

पुलिस ने इस मामले में भादंसं की धारा 306 (आत्महत्या के लिए मजबूर करना) के तहत मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी में किसी का नाम नहीं है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने कहा कि कॉलेज प्रशासन जिला प्रशासन एवं पुलिस से जांच में सहयोग कर रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेशडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा