लाइव न्यूज़ :

हमीरपुर जिले के जंगल की झाड़ियों में मिला युवती का शव, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 23, 2020 15:07 IST

हमीरपुर जिले के झाड़ियों में एक युवती का शव बरामद किया गया इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 20 साल की युवती का शव यमुना नदी के किनारे जंगल की झाड़ियों से बरामद किया गया जिसकी शिनाख्त बड़ागांव निवासी हरदौल निषाद की बेटी ललिता के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती 19 मई की दोपहर खेत से घर लौटते समय रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने थाने में दूसरे दिन दर्ज करवाई थी।पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह भी घटनास्थल का निरीक्षण करने श्वान दस्ते के साथ पहुंचे थे।

हमीरपुर: जिले में चार दिन पहले लापता हुई एक युवती का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने जंगल की झाड़ियों से बरामद किया और इस सिलसिले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। सदर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनुराग सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर 20 साल की युवती का शव यमुना नदी के किनारे जंगल की झाड़ियों से बरामद किया गया जिसकी शिनाख्त बड़ागांव निवासी हरदौल निषाद की बेटी ललिता के रूप में हुई है। उन्होंने बताया, "युवती 19 मई की दोपहर खेत से घर लौटते समय रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने थाने में दूसरे दिन दर्ज करवाई थी।

" सिंह ने बताया, "शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह भी घटनास्थल का निरीक्षण करने श्वान दस्ते के साथ पहुंचे थे। यह दस्ता घटनास्थल से कुछ दूरी पर बने सुमेरपुर प्रखंड प्रमुख के निजी नलकूप (ट्यूबवेल) पर जाकर रुक गया जहां मौजूद प्रखंड प्रमुख के मौसेरे भाई शिवनारायण यादव और उसी गांव के अतुल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

" उन्होंने बताया कि पूछताछ में अतुल ने स्वीकार किया कि युवती और उसका मिलना-जुलना था। मंगलवार (19 मई) की दोपहर युवती नलकूप पर पानी पीने आयी थी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने युवती के दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में छिपा दिया था।" सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शरदचन्द्र पटेल ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर सुमेरपुर के प्रखंड प्रमुख जयनारायण यादव, उसके छोटे भाई राजनारायण, मौसेरे भाई शिवनारायण, अतुल सिंह और अटल सिंह के खिलाफ हत्या और शव छिपाने का मुकदमा दर्जकर अतुल को गिरफ्तार कर लिया गया है

बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह