लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में बंद कैदी ने की दूसरे कैदी से की मारपीट, मौत

By भाषा | Updated: May 28, 2020 17:25 IST

ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जेल एक कैदी की मौत हो गई। जेल में ही बंद एक अन्य कैदी के साथ मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया था झगड़े के दौरान आरिफ दीवार के सहारे बनी नाली में गिर गया तथा उसे गर्दन व सिर में गंभीर चोट आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जेल में बंद एक कैदी की बृहस्पतिवार को मौत हो गई है जो 19 मई को जेल में ही बंद एक अन्य कैदी के साथ मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया था।थाना दनकौर पुलिस द्वारा आरिफ नामक व्यक्ति को दो दिसंबर 2019 को गैंगस्टर एक्ट के तहत पकड़ा गया था।

नोएडा: ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जेल में बंद एक कैदी की बृहस्पतिवार को मौत हो गई है जो 19 मई को जेल में ही बंद एक अन्य कैदी के साथ मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। लुक्सर जेल के अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि थाना दनकौर पुलिस द्वारा आरिफ नामक व्यक्ति को दो दिसंबर 2019 को गैंगस्टर एक्ट के तहत पकड़ा गया था।

वह जेल में निरुद्ध था। उन्होंने बताया कि 19 मई को आरिफ का जेल में ही बंद दूसरे कैदी अलाउद्दीन से झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान आरिफ दीवार के सहारे बनी नाली में गिर गया तथा उसे गर्दन व सिर में गंभीर चोट आई। शर्मा ने बताया कि उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए नोएडा के जिला अस्पताल में रेफर किया गया।

उन्होंने बताया कि वहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर किया। कारागार अधीक्षक ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल से ठीक होकर आरिफ 26 मई को जेल वापस लौटा। उसके बाद 27 मई को अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर 28 मई को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शर्मा के अनुसार इस मामले की न्यायिक जांच कराने के लिए जिला जज को पत्र लिखा गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली