लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में लहराया पाकिस्तान का झंड़ा, 4 लोगों पर दर्ज हुआ देशद्रोह का मुकदमा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2021 13:28 IST

झंडा फहराने के बाद यहां पर खूब हंगाम हुआ, हंगामा कर रहे लोगों ने पत्थरबाजी भी की। पुलिस ने हंगामे के बाद कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यहां अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया।

Open in App
ठळक मुद्देहिरासत में लिए गए आरोपी से की जा रही है पूछताछपुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमों को किया गठित

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक घर में पाकिस्तान का झंड़ा फहराने पर बवाल हो गया। जिले के मुंडेरा बाजार में वार्ड नंबर 10 स्थित एक मकान में दुश्मन मुल्क पाकिस्तान का झंडा फहराने के आरोप में तालीम, पप्पू, आशिक व आरिफ के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया। इनमें से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 

झंडा फहराने के बाद यहां पर खूब हंगाम हुआ, हंगामा कर रहे लोगों ने पत्थरबाजी भी की। पुलिस ने हंगामे के बाद कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यहां अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया। आरोपियों के परिजनों का कहना है कि यह झंडा पाकिस्तान का नहीं बल्कि उनका धार्मिक था। मौके पर पहुंची पुलिस ने झंडे को बरामद कर लिया। 

दरअसल, इस मामले को लेकर ब्राह्मण जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्याण पांडेय के द्वारा पुलिस को तहरीर दी दई थी, जिसमें नामजद चार लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। 

चौरा चौरी कस्बा के मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर 10 निवासी तालिब नाम के व्यक्ति के मकान पर पाकिस्तानी झंडा लगे होने की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ थी। इस वायरल फोटो पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस यहां पहुंची तो अंदर से बंद मकान को एक घंटे के बाद खोला गया। पुलिस ने घर के एक युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। 

इसी बीच वहां मौजूद भीड़ ने झंडा लगाने वाले युवक पप्पू कुरैशी की दरवाजे पर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बढ़ते हंगामें को देखकर वहां अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए युवक से मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जांच के लिए तीनें टीमें गठित की है।

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेशपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई