लाइव न्यूज़ :

Up ki Taja Khabar: गौतम बुद्ध नगर में एक दिन में चार लोगों ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

By भाषा | Updated: August 14, 2020 14:46 IST

तम बुद्ध नगर जिले में पिछले 24 घंटों में चार आत्महत्या के मामले सामने आएं है। चार लोगों ने कथिर रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम बुद्ध नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटे में चार लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटे में चार लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह थाना बादलपुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव डेयरी मच्छा के पास एक व्यक्ति पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मृतक का नाम अयूब है और वह डेरी मच्छा गांव का रहने वाला था। सिंह ने बताया कि अयूब ने डेरी मच्छा श्मशान घाट के पास पेड़ से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इससे पहले थाना फेस-तीन क्षेत्र के सेक्टर 66 में रहने वाले एक युवक ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर पंखे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान ऋषि गौतम (29) के रूप में हुई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव में रहने वाले कालीचरण (26) ने बृहस्पतिवार सुबह शराब के नशे में अपने घर की चौथी मंजिल से कथित रूप से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। सिंह ने बताया कि इसके अलावा, भंगेल गांव में रहने वाले दिनेश (24) ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआत्महत्या प्रयासक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली