लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में तीन बदमाशों ने सरेआम एक युवक की गोली मारकर की हत्या, हुए फरार

By प्रिया कुमारी | Updated: July 29, 2020 12:36 IST

दिल्ली के नरेला में तीन बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में है। मृतक 2018 में हुए एक हत्या का गवाह था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के नरेला में  सोमवार को खेरा खुर्द गांव में कार सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम रवि है जिसकी उम्र 30 वर्ष थी। रवि 2018 में हुए एक हत्या का गवाह था।

दिल्ली के नरेला में  सोमवार को खेरा खुर्द गांव में कार सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम रवि है जिसकी उम्र 30 वर्ष थी। रवि 2018 में हुए एक हत्या का गवाह था। पुलिस ने बताया कि रवि की कोई आपकी दुश्मनी और रंजिश के चलते जान गई है। युवक के पिता तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर साजिश  रचकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक रवि दो साल पहले हुए एक हत्या के मामले में गवाह था और एक सप्ताह पहले ही जितेंद्र गोगी की शिनाख्त परेड करके तिहाड़ जेल ले जाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। रवि के पिता ने बताया कि रात 9 बजे के करीब वह खाना खा रहा था, इसी दौरान सबसे बड़ा बेटा रवि घर के बाहर पार्क स्कूटी लेने गया था। जिसके बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी आवाज सुनकर बाहर निकलकर देखा तो तीन युवक रवि पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। जिसमें से चार गोलियां रवि के सीने पर लगी।

तीनों बदमाश गोली मारते समय कह रहे थे कि तू गोगी भाई की शिनाख्त करेगा। शोर मचाते ही तीनों युवक गली से निकलकर सड़क पर भागे। जहां खड़ी एक कार में बैठकर सभी लोग फरार हो गए। परिवार वाले रवि को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

पिता ने पुलिस को बताया कि रवि कोई काम नहीं करता था वो घर पर ही रहता था। वह गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के प्रशांत विहार थाना के एक मामले में गवाह था। 21 जुलाई को पुलिस जितेंद्र को तिहाड़ जेल शिनाख्त परेड करवाने गए थे पिता का आरोप लगाया कि इसी वजह से जितेंद्र ने साजिश रचकर उसके बेटे की हत्या करवाई है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी-उत्तर) गौरव शर्मा ने कहा, "हम जांच कर रहे हैं कि क्या उनकी हत्या उस मामले से जुड़ी हुई है।

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली