लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: लड़के की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद कॉन्स्टेबल निलंबित

By भाषा | Updated: August 25, 2020 17:47 IST

दिल्ली मे लड़के की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में कॉन्स्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक लड़के को कथित तौर पर लाठी से मारते दिख रहे एक कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।घटना गत शनिवार को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आर. के. पुरम हुई।

नयी दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक लड़के को कथित तौर पर लाठी से मारते दिख रहे एक कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। घटना गत शनिवार को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आर. के. पुरम हुई। इस वीडियो में एक अन्य पुलिस कर्मी भी पास खड़ा नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में कॉन्स्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।

वीडियो में रात की ड्यूटी पर तैनात एक कॉन्स्टेबल एक लड़के को डंडे से मारता दिख रहा है और एक अन्य पुलिस कर्मी वहां खड़ा नजर आ रहा है। लड़के की उम्र अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) देवेंद्र आर्य ने कहा, ‘‘ मामले के बारे में पता चलने पर हमने कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया और मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

’’ पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित कौशिक को तथ्यान्वेषी जांच करने को कहा गया है और उसके आधार पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना