लाइव न्यूज़ :

चटनी के लिए चल गया चाकू, शख्स को मोमोज खाना पड़ा भारी, दिल्ली में हुए चौंकाने वाली वारदात, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 11, 2024 09:33 IST

देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स को मोमोज खाना इस कदर भारी पड़ा कि बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स को मोमोज खाना भारी पड़ा, हुआ गुंडों के हमले का शिकार महज चटनी मांगने पर दुकानदार की तरफ से कुछ लोगों ने मोमोज खा रहे शख्स पर किया हमला शख्स को चटनी के बदले मिला चाकू, बदमाशों ने चाकू मारकर किया बुरी तरह से घायल

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बेहद चौंकाने वाली वारदात हुई है। जी हां, एक शख्स को मोमोज खाना इस कदर भारी पड़ा कि बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना फर्श बाजार इलाके की है।

पुलिस ने बताया कि भीकम सिंह कॉलोनी इलाके में चटनी के लिए चाकू चल गया है। पुलिस की माने तो एक शख्स को बदमाशों ने केवल इसलिए चाकू माकर घायल कर दिया क्योंकि वो मोमोज खाने के लिए और चटनी मांग रहा था।

समाचार वेबसाइट फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार महज चटनी मांगे जाने की बात पर दुकानदार की तरफ से कुछ लोगों ने मोमोज खा रहे शख्स पर धावा बोल दिया और उस पर चाकूओं से हमला करके जख्मी कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि फर्श बाजार इलाके के भीकम सिंह कॉलोनी में जहां यह वारदात हुई, वह बेहद भीड़भाड़ वाला इलाका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाके में मोमोज खाने के लिए ग्राहक द्वारा अधिक चटनी मांगने पर मोमोज कॉर्नर मालिक और ग्राहक के बीच बहस हो गई। यह विवाद बढ़ गया कि दुकान मालिक और ग्राहक के बीच चाकूबाजी हो गई। इस हमले में ग्राहक बुरी तरह से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि हमले में घायल शख्स को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और उस जगह को चिन्हित किया है, जहां पीड़ित पर चाकू से हमला हुआ।

यह घटना इलाके में सड़क किनारे मोमोज की दुकान पर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन फिलहाल मामले की किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टॅग्स :दिल्लीक्राइमदिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा