लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 12 साल के छात्र को उसके सीनियर्स ने स्कूल में पीटा, 9 दिनों बाद बच्चे की अस्पताल में हुई मौत, पुलिस जुटी कार्रवाई में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 24, 2024 09:14 IST

दिल्ली के सरकारी स्कूल में वरिष्ठ छात्रों की पिटाई से घायल हुए 12 साल छात्र की अस्पताल में 9 दिनों की के बाद मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सरकारी स्कूल में वरिष्ठ छात्रों की पिटाई से घायल हुए 12 साल छात्र की हुई मौतछात्र ने 9 दिनों तक अस्पताल में किया जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष, लेकिन नहीं बची जिंदगीछात्र पर स्कूल में बीते 11 जनवरी को हमला हुआ था और 20 जनवरी को उसकी मौत हो गई है

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली एक जघन्य वारदात के कारण फिर से चर्चा में है। जी हां, अपराध की यह घटना उत्तरी दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके की है। जहां एक सरकारी स्कूल में वरिष्ठ छात्रों द्वारा की गई कथित तौर पर पिटाई से घायल हुए 12 वर्षीय छात्र की अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच चली 9 दिनों की लड़ाई के बाद आखिरकार मौत हो गई।

घटना के विषय में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बीते सोमवार को बताया कि छात्र पर बीते 11 जनवरी को हमला हुआ था और इलाज के दौरान 20 जनवरी को उसकी मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मृतक छात्र के पिता राहुल शर्मा ने वारदात के बाद बताया कि उनके बेटे के साथ स्कूल में उसके सीनियर्स ने मारपीट की थी, जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आयी थी। पीड़ित के पिचा शर्मा ने कहा, ‘‘कक्षा छठी में पढ़ने वाला मेरा बेटा 11 जनवरी को जब सरकारी स्कूल से घर लौटा तो वह बुरी तरह से लंगड़ा रहा था और उसे काफी दर्द भी हो रहा था। मैंने उससे इस बारे में पूछा, लेकिन वह चुप रहा।''

उसके बाद उन्होंने कहा, ‘‘उसकी तबियत ठीक नहीं थी तो हम उसे एक अस्पताल ले गए, जहां उसे कुछ दवाएं दी गईं और कुछ दिन तक आराम करने के लिए कहा गया लेकिन घर आने पर उसकी हालत बिगड़ गई और फिर हम उसे लेकर रोहिणी के एक अस्पताल में ले गये।"

शर्मा ने बताया कि 20 जनवरी को अस्पताल में इलाज के दौरान उनके बेटे की मौत हो गई। इस संबंध में पिता ने कहा, ‘‘हमें नहीं पता कि उसके साथ मारपीट क्यों की गई. वह सेना में भर्ती होना चाहता था। उसके सारे सपने टूट गए।''

इस वारदात के मामले में संपर्क करने पर पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने घटना की पुष्टि की और कहा, ‘‘हम चिकित्सकों के बोर्ड से बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम करा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।''

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीदिल्लीहत्यादिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO